Feb 02, 2025
Shweta Rajput
भारतीय लोगों का सुबह के समय चाय और कॉफी का सेवन बहुत आम बात है। लोग अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी से ही करते हैं।
कुछ लोग आमतौर पर दूध वाली कॉफी या ब्लैक कॉफी पीते हैं, ये उनके रूटीन का एक अहम हिस्सा होती है।
परंतु क्या आपको पता है एक चीज है जिसे कॉफी में मिलाकर पीने से आपको फायदा मिल सकता है।
बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदों के बारे में बताया है। जो शरीर के लिए जरूरी हैं।
कॉफी में घी मिलाकर पीने से आप देर तक एक्टिव बने रहते हैं।
घी-कॉफी में हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत होता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है।
घी-कॉफी में ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है और दिमाग भी ठीक से काम करता है।
एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को सुबह की घी-कॉफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
घी में मौजूद फैटी एसिड अपच की समस्या को दूर करता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है।
घी-कॉफी से शरीर को ऊर्जा के अलावा बारिश और सर्दियों के मौसम में गर्मी मिलती है।
Read More
खाना खाने के बाद सौंफ क्यों खाया जाता है?
एक दिन मे कितने कप चाय पीना होता है सही?
रोज नींबू की चाय पीने से क्या होता है?
इन 5 लोगों को नही खाना चाहिए घी?