Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • सोने की खदान में फंसे 100 मजदूरों की मौत, 500 अब भी भूख से तड़प रहे, दक्षिण अफ्रीका का खौफनाक VIDEO

सोने की खदान में फंसे 100 मजदूरों की मौत, 500 अब भी भूख से तड़प रहे, दक्षिण अफ्रीका का खौफनाक VIDEO

दक्षिण अफ्रीका की एक खदान में फंसकर 100 मजदूरों की मौत हो गई है। ये सभी मजदूर दक्षिण अफ्रीका की एक सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे थे।

100 labour dead in South Africa
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2025 08:43:32 IST

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से दुर्घटना की एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। दक्षिण अफ्रीका की एक खदान में फंसकर 100 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर दक्षिण अफ्रीका की एक सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे थे। अब खबर आई है कि इनमें से कम से कम 100 मजदूरों की मौत हो गई है। राहत कार्य में अब तक 26 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया है और 18 शव भी निकाले गए हैं। हालांकि, यह खदान इतनी गहरी है कि करीब 500 मजदूर अभी भी वहां फंसे हो सकते हैं। खदान की गहराई 2.5 किलोमीटर बताई जा रही है।

भूख से तड़पकर हुई मौत

शवों को बाहर निकालते समय पता चला कि इनकी मौत भूख-प्यास से हुई है। इस घटना से जुड़ी जानकारी मजदूरों द्वारा मोबाइल फोन के जरिए भेजे गए वीडियो से मिली, जिसमें प्लास्टिक में लिपटे शव दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने कहा है कि शुक्रवार को भेजे गए मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिसमें कुछ बचाए गए मजदूर दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में जमीन के नीचे खदान में प्लास्टिक में लिपटे दर्जनों शव दिखाई दे रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

ये मजदूर महीनों से खदान में फंसे हुए थे। खदान में काफी देर तक फंसे रहने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने खदान में फंसे बड़ी संख्या में मजदूरों को बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हालांकि मजदूरों और पुलिस के बीच गतिरोध तब शुरू हुआ जब पुलिस ने खदान को सील करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के डर से मजदूर बाहर नहीं आ रहे थे, जबकि मजदूरों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रस्सियां ​​हटा दीं, जिसके कारण वे बाहर नहीं आ सके।

ये भी पढ़ेंः- महाकुंभ में Apple के CEO की पत्नी लॉरेन पॉवेल नहीं कर पाईं स्नान, वजह जान चौंक जाएंगे

जब सिर्फ 20 हजार में हुआ था महाकुंभ का आयोजन, भव्यता देख पूरी दुनिया हो गई थी हैरान