Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • रूस की मेहनत लाई रंग, दो कट्टर दुश्मन बन गए दोस्त…हर वक्त साजिश रचने वाले चीन के बदले सुर, भारतीय सेना को बोला ‘थैंक्यू’

रूस की मेहनत लाई रंग, दो कट्टर दुश्मन बन गए दोस्त…हर वक्त साजिश रचने वाले चीन के बदले सुर, भारतीय सेना को बोला ‘थैंक्यू’

India-China Relations : भारत और चीन के बीच टेंशन से पूरी दुनिया वाकिफ है। LAC पर आए दिन चीनी सेना बवाल करती है, जिसके बाद भारतीय सेना को भी करारा जवाब देती है। फिलहाल तो सीमा पर अभी शांती है। ऑपरेशन सिंदूर के समय पर भी चीन ने पाक का साथ दिया था। लेकिन अब […]

India-China Relations
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 19:01:24 IST

India-China Relations : भारत और चीन के बीच टेंशन से पूरी दुनिया वाकिफ है। LAC पर आए दिन चीनी सेना बवाल करती है, जिसके बाद भारतीय सेना को भी करारा जवाब देती है। फिलहाल तो सीमा पर अभी शांती है। ऑपरेशन सिंदूर के समय पर भी चीन ने पाक का साथ दिया था। लेकिन अब चीन की तरफ से भारत की तारीफ की गई है और इसके पीछे की वजह 14 चीनी नागरिकों का रेस्क्यू करना है।

असल में केरल के अझिक्कल तट से 44 नॉटिकल मील दूर समुद्र में एक चीनी मालवाहक पोत MV Wan Hai 503 में विस्फोट और आग लगने की घटना के बाद चीन ने भारत को शुक्रिया कहा है। भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने धमाके के बाद फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दर्जनों जिंदगियां बचाईं।

चीन ने भारत को बोला थैंक्यू

चीनी मालवाहक जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट और आग लगने की घटना में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने विस्फोट के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया और दर्जनों लोगों की जान बचाई। इस बारे में भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि “9 जून को केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर एमवी वान हाई 503 जहाज में विस्फोट और आग लग गई।”

चीनी प्रवक्ता ने आगे लिखा कि “जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी हैं, जिनमें 6 ताइवान के हैं। हम भारतीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के त्वरित और पेशेवर बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

यू जिंग ने आगे कहा, “हम आगे के खोज अभियान की सफलता और घायल चालक दल के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” ताजा जानकारी के अनुसार आग और विस्फोट जहाज के बीच से लेकर आवास ब्लॉक से आगे कंटेनर बे तक हुआ। हालांकि, कल ही आग पर काबू पा लिया गया था।

रूस करवाना चाहता है चीन-भारत में दोस्ती

इस वक्त रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से कई तरह के प्रतिबंध झेल रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश लगातार उसपर जंग खत्म करने को लेकर प्रतिबंध डाल रहे हैं। हाल ही में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस-चीन-भारत वाले एक ग्रुप को फिर से जिंदा करने की जरूरत बताई थी। साफ है कि पुतिन अमेरिका के सामने चीन-भारत को साथ लेकर बड़ा संदेश देना चाह रहे हैं।

भारत ने दिखाई इंसानियत तो सबसे बड़ा दुश्मन भी हुआ कायल…जिसको दिखा रहा था आंख, कर डाली उसकी तारीफ, जानें क्या है मामला?

मीडिल ईस्ट से US के लिए आई बूरी खबर, ईरान ने परमाणु ऊर्जा के लिए इस देश से मिलाया हाथ…देखते रह गए ट्रंप और नेतन्याहू