Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ऐतिहासिक फैसला, अमेरिका में समलैंगिक विवाह हुआ लीगल

ऐतिहासिक फैसला, अमेरिका में समलैंगिक विवाह हुआ लीगल

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिक विवाह को देशभर में मान्यता दे दी है. कोर्ट ने कहा कि शादी सभी के लिए एक संवैधानिक अधिकार है.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2015 15:09:38 IST

वॉशिंगटन. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिक विवाह को देशभर में मान्यता दे दी है. कोर्ट ने कहा कि शादी सभी के लिए एक संवैधानिक अधिकार है. अमेरिका 20वां ऐसा देश बन गया है जिसने समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता दे दी है. 

नीदरलैंड था पहला देश
नीदरलैंड की पार्लियामेंट ने दुनिया में सबसे पहले वर्ष 2000 में ही समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता दे दी थी. इसी साल मई में आयरलैंड ने जनमत का रास्ता अपना कर समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है. 

ऐसे देश जहां लीगल है समलैंगिक विवाह
अर्जेंटीना- 2010 
बेल्जियम- 2003
ब्राजील- 2013 
कनाडा- 2005
डेनमार्क- 2012 
इंग्लैण्ड- 2013 
फिनलैंड- 2015 
फ्रांस- 2013 
आइसलैंड- 2010 
लक्सम्बर्ग- 2014 
नीदरलैंड- 2000 
न्यूजीलैंड- 2013
नार्वे- 2009
पुर्तगाल- 2010
स्कॉटलैंड- 2014
दक्षिण अफ्रीका- 2006
स्पेन- 2005
स्वीडन- 2009
अमेरिका- 2015
उरुग्वे- 2013
वेल्स- 2013

Tags