Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 70 साल पहले आज ही के दिन परमाणु बम से उजड़ा था नागासाकी

70 साल पहले आज ही के दिन परमाणु बम से उजड़ा था नागासाकी

टोक्यो. जापान के नागासाकी शहर में आज अमेरिकी परमाणु हमले की 70वीं बरसी मनाई जा रही है. 

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2015 09:54:30 IST

टोक्यो. जापान के नागासाकी शहर में आज अमेरिकी परमाणु हमले की 70वीं बरसी मनाई जा रही है. समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, नागासाकी शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.02 बजे एक स्मृति सभा आयोजित हुई.

यहां 70 साल पहले नौ अगस्त, 1945 को ठीक इसी समय अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-29 ने नागासाकी पर ‘फैट मैन’ नामक परमाणु बम गिराया था. नागासाकी बरसी के लिए आयोजित कार्यक्रम में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि जापान हमेशा परमाणु मुक्त विश्व के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.

70 साल पहले जब हिरोशिमा पर गिरा था पहला परमाणु बम

बीबीसी के अनुसार, हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के तीन दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी शहर पर परमाणु हमला किया था. इस हमले में 70,000 लोगों की मौत हो गई थी.

IANS

 

 

Tags