Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • यूक्रेन का बड़ा दावा, जंग में मारे गए अब तक 10 लाख रूसी सैनिक…! पुतिन की मदद के लिए ‘तानाशाह’ ने भेजे 5000 नए लड़ाके

यूक्रेन का बड़ा दावा, जंग में मारे गए अब तक 10 लाख रूसी सैनिक…! पुतिन की मदद के लिए ‘तानाशाह’ ने भेजे 5000 नए लड़ाके

Russia Ukraine War : पिछले तीन सालों से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों ही देशों को जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पुतिन को काफी मिर्ची लग सकती है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, फरवरी 2022 में शुरू हुए […]

Russia Ukraine War
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 21:37:23 IST

Russia Ukraine War : पिछले तीन सालों से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों ही देशों को जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पुतिन को काफी मिर्ची लग सकती है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक 10 लाख से ज्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

जब रूस के पास सैनिकों की कमी है, तो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। उत्तर कोरिया अब रूस की मदद के लिए अपने सैनिकों का एक नया जत्था भेजने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के विश्लेषकों ने इस महीने की शुरुआत में कहा था, “द्वितीय विश्व युद्ध के अंत और फरवरी 2022 में पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बीच रूस को यूक्रेन में सभी रूसी और सोवियत युद्धों में हुई मौतों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक मौतें झेलनी पड़ी हैं।”

यूक्रेन का बड़ा दावा

इस कड़ी में यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार, रूस ने अब तक कुल 10,07,160 सैनिकों को खो दिया है। वहीं पिछले अकेले 24 घंटों में ही 1,040 रूसी सैनिक मारे गए। इसके अलावा 10,947 रूसी टैंक, 22,845 बख्तरबंद वाहन, 52,312 सैन्य वाहन और ईंधन टैंकर, 29,265 आर्टिलरी सिस्टम, 1,420 रॉकेट लॉन्चर, 1,187 एयर डिफेंस सिस्टम, 416 एयरक्राफ्ट, 337 हेलीकॉप्टर, 41,165 ड्रोन, 3,369 क्रूज मिसाइल, 28 नावें और एक पनडुब्बी भी नष्ट हो गई हैं।

उत्तर कोरिया रूस भेजेगा 5,000 सैनिक

यूक्रेन के दावों से इतर रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार उत्तर कोरिया अपने 5,000 सैनिक और 1,000 माइन रिमूवल विशेषज्ञ रूस के कुर्स्क क्षेत्र में भेजने जा रहा है। इससे पहले भी करीब 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिक रूस भेजे गए थे, जिनमें से 6,000 की जान जा चुकी है। यह जानकारी ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इसी सप्ताह दी थी।

कितने यूक्रेनी सैनिक मारे गए?

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने फरवरी 2025 में कहा था कि 45,000 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं और 390,000 घायल हुए हैं। सीएसआईएस की रिपोर्ट बताती है कि कुल यूक्रेनी सैन्य हताहतों की संख्या 400,000 से ज़्यादा हो सकती है, जिसमें 60,000 से 100,000 मौतें हो सकती हैं।

Israel Iran War : ट्रंप को दे रहे थे चेतावनी, इजरायल ने तभी कर दी बमबारी…बाल-बाल बची सुप्रीम लीडर खामेनेई की जान

Israel-Iran War : तबाह हो रहा ईरान, फिर भी क्यों शांत हैं रूस और चीन…जाने पुतिन और जिनपिंग ने कौन से फायदे के लिए छोड़ा खामेनेई को अकेला?