Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Afganistan : महिलाओं पर तालिबान की एक और लगाम, नौकरी पर जाने से रोका

Afganistan : महिलाओं पर तालिबान की एक और लगाम, नौकरी पर जाने से रोका

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान ने एक बार फिर औरतों के हक़ का हनन किया है। तालिबान सरकार ने एक पत्र जारी कर सभी NGO को आदेश दिया है कि वे महिलाओं से काम न करवाएं और NGO उन्हें काम पर नहीं आने देते। यह खबर अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दी जा रही […]

Afganistan : महिलाओं पर तालिबान की एक और लगाम, नौकरी पर जाने से रोक
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2022 21:14:46 IST

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान ने एक बार फिर औरतों के हक़ का हनन किया है। तालिबान सरकार ने एक पत्र जारी कर सभी NGO को आदेश दिया है कि वे महिलाओं से काम न करवाएं और NGO उन्हें काम पर नहीं आने देते। यह खबर अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दी जा रही है. यह आदेश देश के अर्थव्यवस्था मंत्री के लेटर में जारी किया गया था। इस पत्र में लिखा है कि अगली सूचना तक कोई भी महिला काम पर नहीं जा सकती है.

 

महिलाओं के लिबास पर सवाल

 

तालिबान ने दावा किया कि इसका कारण यह है कि कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो औरतों के लिए इस्लाम के मुताबिक ड्रेस कोड का ठीक से पालन नहीं करती हैं. जिसके चलते यह कदम उठाया गया। इससे पहले, तालिबान सरकार ने विश्वविद्यालयों में महिलाओं के अध्ययन पर भी पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से दुनिया भर में तालिबान के इस आदेश की जमकर मुखालफत की गई. यही नहीं इस कदम के बाद कई देशों में अफ्गानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।

 

बंदूक के दम पर लगाई लगाम

 

आपको बता दें, इससे पहले, तालिबान सुरक्षा बलों ने विश्वविद्यालय शिक्षा पर पाबंदी का विरोध कर रही महिलाओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तालिबान के फैसले के बाद से ही देश के कई हिस्सों में महिलाओं ने इसका विरोध प्रदर्शन किया और कड़ी निंदा जलाई। कहीं विश्वविद्यालय तक महिलाओं ने कूच किया तो कहीं चौक में नारेबाजी की। हालाँकि, इन प्रदर्शनों को भी तालिबानी ताकतों ने बंदूक के दम पर रोक दिया था। आपको बता दें, जब से तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता संभाली है, यह पहली बार था जब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। पहले कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होता था।सऊदी अरब, तुर्की, यूएई और कतर आदि समेत मुस्लिम बहुल और मुस्लिम शासित देशों ने भी इसकी कड़ी निंदा की थी.

 

यह भी पढ़ें

 

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, एक ही बार में हो जाएंगे मुलायम व बेहद ख़ूबसूरत

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक