Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • व्हाइट हाउस में गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान…समोसे-गोलगप्पे खाकर अमेरिकी गदगद, Video

व्हाइट हाउस में गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान…समोसे-गोलगप्पे खाकर अमेरिकी गदगद, Video

Viral Video: अमेरिका के व्हाइट हाउस में भारतीय गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ हिंदोस्तां हमारा…की धुन सुनाई दी। साथ ही साथ भारतीयों को बेहद पसंद आने वाले गोलगप्पे और समोसे भी सर्व किए गए। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रही। बता दें कि व्हाइट हाउस में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 15, 2024 08:46:59 IST

Viral Video: अमेरिका के व्हाइट हाउस में भारतीय गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ हिंदोस्तां हमारा…की धुन सुनाई दी। साथ ही साथ भारतीयों को बेहद पसंद आने वाले गोलगप्पे और समोसे भी सर्व किए गए। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रही। बता दें कि व्हाइट हाउस में एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाईयन और पैसिफिक आइलैंडर यानी AANHPI हेरिटेज मंथ सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम में मेन्यू में कई भारतीय डिश भी लोगों को सर्व की गई।

भारत-अमेरिका के बीच की मजबूत दोस्ती

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता अजय जैन भुटोरिया ने बताया कि साल में यह दूसरा मौका है जब व्हाइट हाउस में ‘सारे जहां से अच्छा…की गूंज सुनाई दी। इससे पहले पिछले साल 23 जून को यह धुन बजाई गई थी। उस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की स्टेट विजिट पर वहां मौजूद थे। अजय जैन ने कहा कि व्हाइट हाउस का ‘सारे जहां से अच्छा…की धुन से गूंजना भारत और अमेरिका के बीच के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।

परोसे गए समोसे-गोलगप्पे

अजय जैन भुटोरिया ने आगे बताया कि वो जैसे ही व्हाइट हाउस पहुंचे तो ‘सारे जहां से अच्छा…’ की धुन बजाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मेन्यू में समोसे और गोलगप्पे भी थे। साथ में भारत का स्वीट डिश खोया भी परोसा गया। बता दें कि अमेरिका में हर साल मई में AANHPI हेरिटेज मंथ सेलिब्रेट किया जाता है। पहला जापानी अप्रवासी मई 1843 में अमेरिका आया था, इस वजह से हर साल इस महीने में AANHPI हेरिटेज मंथ मनाया जाता है।

 

Israel Palestine War : फिलिस्तीन के समर्थन में भारत, UN में इजरायल को लगा झटका