Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • भारत-चीन के बीच बॉर्डर डील से टेंशन में अमेरिका, मोदी-जिनपिंग ने मिलकर कर दिया बड़ा खेल

भारत-चीन के बीच बॉर्डर डील से टेंशन में अमेरिका, मोदी-जिनपिंग ने मिलकर कर दिया बड़ा खेल

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सोमवार को अहम सहमति बनी। जिसके मुताबिक भारत-चीन अब LAC से अपने सैनिकों को पीछे हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद अब LAC पर दोबारा पेट्रोलिंग को लेकर समझौता हुआ है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इंडिया-चीन बॉर्डर एग्रीमेंट के बारे में जानकारी दी कि […]

Modi-Jinping
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2024 14:14:22 IST

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सोमवार को अहम सहमति बनी। जिसके मुताबिक भारत-चीन अब LAC से अपने सैनिकों को पीछे हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद अब LAC पर दोबारा पेट्रोलिंग को लेकर समझौता हुआ है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इंडिया-चीन बॉर्डर एग्रीमेंट के बारे में जानकारी दी कि दोनों मुल्क मिलिट्री डिसएंगेजमेंट करेंगे, जिसके बाद हम 2020 से पहले वाली स्थिति में जाएंगे।

अमेरिका की बढ़ी टेंशन

बता दें कि 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था। अब इस नई डील से भारत और चीन के सैनिक देपसांग और डेमचोक पॉइंट से पीछे हट जायेंगे और दोबारा से पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी। यह डील भारत और चीन के लिए बेहद अहम है। 2020 के बाद से इंडिया-चाइना के बीच जिस तरह का माहौल बना हुआ था, ऐसे हालात में यह बहुत बड़ा डेवलेपमेंट है।

चीन की चाल में नहीं फंसा भारत

2020 के बाद भारत चीन के दबाव में नहीं आया। चीन ने कई बार भारत को घुड़की दी। भारत ने घुड़की को नजरअंदाज किया और उसे आक्रामक रुख अपनाया। भारत ने अपना स्टैंड क्लियर रखा और साफ़ शब्दों में कहा कि चीन जिस तरह से अपना बॉर्डर शो करता है। नक्शा दिखाता है, उसे हम नहीं मानते हैं। कहा जा रहा है कि भारत और चीन के बीच चीजे सही करने में रूस ने अहम रोल निभाया है।

 

हाफिज के साथ मिलकर जाकिर ने कराया कश्मीर में हमला, अब मोदी के आर्डर से दहलेगा पूरा पाकिस्तान!

अमेरिका की बादशाहत खत्म करने के लिए मोदी-पुतिन-जिनपिंग ने बनाया खतरनाक प्लान, पश्चिमी देशों का काम तमाम!

Tags