Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • कर्ज में डूबे पाकिस्तान के आने वाले हैं अच्छे दिन? 2075 तक ब्रिटेन, जापान और जर्मनी को छोड़ देगा पीछे!

कर्ज में डूबे पाकिस्तान के आने वाले हैं अच्छे दिन? 2075 तक ब्रिटेन, जापान और जर्मनी को छोड़ देगा पीछे!

नई दिल्ली: Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2075 तक दुनिया के शीर्ष 6 आर्थिक महाशक्तियों में पाकिस्तान का नाम शामिल हो सकता है। Goldman Sachs ने 1980, 2000, 2022, 2050 और 2075 के लिए दुनिया की टॅाप 15 आर्थिक शक्तियों की जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार पाकिस्तान और इंडोनेशिया वर्ष 2075 में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 2, 2024 10:07:20 IST

नई दिल्ली: Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2075 तक दुनिया के शीर्ष 6 आर्थिक महाशक्तियों में पाकिस्तान का नाम शामिल हो सकता है। Goldman Sachs ने 1980, 2000, 2022, 2050 और 2075 के लिए दुनिया की टॅाप 15 आर्थिक शक्तियों की जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार पाकिस्तान और इंडोनेशिया वर्ष 2075 में दुनिया के 6 अमीर देशों में शामिल हो जाएंगे।

साल 2075 में विश्व के 15 अमीर देश-

चीन – $57.0
भारत – $52.5
अमेरिका – $51.5
इंडोनेशिया – $13.7
नाइजीरिया – $13.1
पाकिस्तान – $12.3
मिस्र – $10.4
ब्राजील – $8.7
जर्मनी – $8.1
यूके – $7.6
मेक्सिको – $7.6
जापान – $7.5
रूस – $6.9
फिलिपींस – $6.6
फ्रांस – $6.5

यूरोप के देशों की आर्थिक शक्ति होगी कमजोर

European Union

European Union

Goldman Sachs के अनुसार नाइजीरिया, पाकिस्तान और मिस्र जैसे देश भी वर्ष 2075 तक दुनिया की 10 आर्थिक महाशक्तियों में शामिल हो सकती है। Goldman Sachs ने इसका कारण इन देशों की विशाल श्रम शक्ति को बताया है। इस रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग और भी नीचे खिसकती रहेंगी। जर्मनी, जो कभी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हुआ करती थी, तो वहीं वर्ष 2075 तक आते-आते नौवें पायदान पर खिसक जाएगी।

यह भी पढ़े-

12 लाख रुपये खर्च कर आदमी से कुत्ता बना ये शख्स! जानिए ऐसा क्यों किया…