नई दिल्ली : सूडान का सैन्य विमान ओमदुरमान शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए हैं। दुर्घटना के पीछे मुख्य कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विमान कब क्रैश हुआ
सूडान सेना की रिपोर्ट के अनुसार, सेना का एंटोनोव विमान मंगलवार (24 फरवरी) को ओमदुरमान शहर के उत्तर में वावादी सैयद एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों की संख्या कम से कम 19 है और उनके शवों को ओमदुरमान के नौ अस्पतालों में भेज दिया गया है। पांच नागरिक भी घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
सूडान में गृहयुद्ध
सूडान में साल 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब देश की सेना और कुख्यात अर्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच तनाव युद्ध में बदल गया। संघर्ष ने शहरी क्षेत्रों, विशेष रूप से दारफुर क्षेत्र को तबाह कर दिया है। जातीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार की भयावह घटनाओं को जन्म दिया है। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अधिकार संगठनों ने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध बताया है।
स्थिति बद से बदतर
हाल के महीनों में, खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सेना ने RSF के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। RSF, जो पश्चिमी दारफुर के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करता है। इसने दावा किया है कि उसने सोमवार (23 फरवरी) को दक्षिण दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में एक सूडानी सैन्य विमान को मार गिराया। ऐसी घटनाएं सूडान के संकट को और जटिल बना रही हैं तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें :-
एक बच्चे की बलि से मिलेगा छुपा धन, ठीक होगी मां की तबियत, तांत्रिक के कहने पर किया ये कांड