Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 60 सेकंड में पूरे पाकिस्तान को तबाह कर देगी सेना! भारत की मिसाइल तैयार, सदमे में शहबाज

60 सेकंड में पूरे पाकिस्तान को तबाह कर देगी सेना! भारत की मिसाइल तैयार, सदमे में शहबाज

भारत के पास ऐसे मिसाइल है, जिससे वह महज कुछ सेकंड में पाकिस्तान में तबाही मचा सकता है।

agni missile
inkhbar News
  • Last Updated: November 15, 2024 14:53:20 IST

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते आजादी के समय से ही सही नहीं है। भारत और पाकिस्तान चार बार एक दूसरे से युद्ध कर चुके हैं। भारत पाकिस्तान के बीच जिस तरह से गहमागहमी रहती है, उससे लगता रहता है कि कभी भी युद्ध छिड़ जाए। खासकर जिस तरह से पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। क्या आपको मालूम है कि भारत के पास ऐसे मिसाइल है, जिससे वह महज कुछ सेकंड में पाकिस्तान में तबाही मचा सकता है।

कितनी देर में पहुंचेगा पाकिस्तान

भारत की रक्षा क्षमताओं में अग्नि मिसाइल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक ऐसा शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिस पर दुनिया भर की नेताओं का ध्यान गया है। अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता उच्च श्रेणी की है। साथ ही यह परमाणु हथियारों को ले जाने में भी सक्षम है। सवाल आता है कि अगर युद्ध की स्थिति हो तो ऐसे में अगर भारत इस मिसाइल को छोड़ देता है तो फिर कितनी देर में पाकिस्तान पहुँच जाएगा।

अंदर तक हिला कर रख देगी मिसाइल

अग्नि मिसाइल भारत में बनाई गई हुई है। इसको भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने तैयार किया है। लंबी रेंज की यह मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखती है। इसके कई संस्करण है, जिसमें अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3, अग्नि-4 और अग्नि-5 शामिल है। अग्नि-5 सबसे लंबी रेंज की है। यह 5000 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। दुश्मन देश को अंदर तक हिला देने का दम रखती है।

कुछ सेकंड में सब धुंआ-धुंआ

अग्नि-1 मिसाइल पहली बार बार 22 मई, 1989 को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर लॉन्च हुई थी। इसकी शुरूआती रेंज 700-800 किलोमीटर थी, जो अब बढ़कर 5000 किलोमीटर तक हो चुकी है। यह आसानी से पाकिस्तान के किसी कोने तक घुस सकती है। पाकिस्तान के किसी भी शहर तक पहुंचनें में इसे 7 से 10 मिनट लग सकते हैं। वहीं अगर सेकंड की बात करें तो 6.7 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से उड़ान भरती है। अगर इसे भारत पाकिस्तान के कराची, लाहौर या इस्लामाबाद पर दागता है तो महज 1 से 1.5 मिनट में पहुँच जाएगा। ओस तरह से पाकिस्तान के अंदर इसे पहुंचने में सिर्फ 60 से 90 सेकंड लगेंगे।

 

बंटोगे तो कटोगे से गूंजा पूरा बांग्लादेश, इस्कॉन का ऐलान- बख्शे नहीं जाएंगे जिहादी, आएगा महाविनाश

नाबालिग पत्नी के साथ सहमति से सेक्स करना भी बलात्कार, बॉम्बे हाईकोर्ट का महिलाओं के हक़ में बड़ा फैसला