Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • साल के पहले ही दिन भारत के लिए बुरी खबर, UAE में प्लेन हादसे में 26 वर्षीय भारतीय की मौत

साल के पहले ही दिन भारत के लिए बुरी खबर, UAE में प्लेन हादसे में 26 वर्षीय भारतीय की मौत

UAE Plane Accident : रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन रविवार (29 दिसंबर) को दोपहर 2 बजे के करीब कोव रोटाना होटल के समीप समुद्र तट के पास उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Aeroplane im water
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2025 16:54:35 IST

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रस-अल-खैमाह के तट पर एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें 26 वर्षीय भारतीय मूल के डॉक्टर सुलेमान अल मजीद और 26 वर्षीय पाकिस्तानी महिला पायलट की दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा रविवार, 29 दिसंबर, 2024 को हुआ था। अब तक की जानकारी के अनुसार, यूएई की एविएशन अथॉरिटी ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना कैसे हुआ

बताया गया कि यह विमान दर्शनीय स्थलों के लिए किराए पर लिया गया था और रविवार दोपहर करीब 2 बजे, कोव रोटाना होटल के पास समुद्र तट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

डॉक्टर सुलेमान के परिवार की प्रतिक्रिया

डॉक्टर सुलेमान के पिता मजीद मुकर्रम और अन्य परिवार के सदस्य इस उड़ान को विमानन क्लब से देख रहे थे। शुरुआत में उन्हें बताया गया कि ग्लाइडर का रेडियो संपर्क टूट गया था और फिर बाद में यह सूचना मिली कि विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की थी।

घायलों की मृत्यु की पुष्टि

विमान में सवार दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मृत्यु की पुष्टि हुई। दुर्घटना के बाद, डॉक्टर सुलेमान का अंतिम संस्कार रविवार शाम को अल घुसैस कब्रिस्तान में किया गया।

यूएई सिविल एसोसिएशन का शोक

डॉक्टर सुलेमान के पिता ने कहा, “हमें पहले बताया गया कि रेडियो संपर्क टूट गया था और बाद में हमें अस्पताल में सूचना मिली कि दोनों घायल हो गए थे। अंत में उनकी मौत की खबर आई।” यूएई की सिविल एसोसिएशन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।

Read Also: नए साल पर स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगी रोक, नियम उल्लंघन पर भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

Tags

UAE