नई दिल्ली। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के ऊपर बलूच आर्मी ने बड़ा हमला किया है। BLA का दावा है कि इस हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। हमला क्वेटा के नजदीक मार्गट इलाके में किया गया। IED ब्लास्ट में पाकिस्तानी सेना का पूरा वाहन तबाह हो गया। यह इलाका लंबे समय से बलूच लिबरेशन के कब्जे में है। हमले को लेकर पाकिस्तान की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बलूच विद्रोही अलग बलूचिस्तान की मांग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पिछले महीने क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सात जवान मारे गए थे और 21 घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 जवानों की मौत का दावा किया था।
इससे पहले 11 मार्च को कोटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को BLA विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे सिब्बी स्टेशन पर थी। लेकिन हमला बोलन के मशफाक टनल पर हुआ। इस हमले को BLA ने पूरे स्टाफ के साथ अंजाम दिया था। BLA ने लड़ाई से पहले ही अपनी उम्मीदें लगा दी थीं। BLA ने अपने सबसे घातक लड़ाकों माजिद ब्रिगेड और सेना को हमलों के लिए तैयार कर रखा था।