Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • भारत के लिए बड़ा खतरा! पाकिस्तान के लिए चीन बना रहा है ये खतरनाक हथियार

भारत के लिए बड़ा खतरा! पाकिस्तान के लिए चीन बना रहा है ये खतरनाक हथियार

बता दें कि चीन का ये नया जंगी जहाज अगर पाकिस्तान को मिलता है तो फिर ये भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। मालूम हो कि हिंद महासागर में भारत के दुश्मन इकट्ठा हो रहे हैं। भारत के दो पड़ोसी और प्रतिद्वंद्वी देश चीन और पाकिस्तान पिछले कई सालों से हिंद महासागर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

PM Modi-Shahbaz and Jinping
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2025 19:52:24 IST

नई दिल्ली। चीन अपने दोस्त पाकिस्तान के लिए एक नया आधुनिक जंगी जहाज बना रहा है। चीनी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक नया और आधुनिक जंगी जहाज दिख रहा है। इस जहाज को टाइप-052BE नाम दिया जा रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद डिफेंस एक्सपर्टस के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या चीन हिंद महासागर में हथियारों की नई रेस शुरू करना चाहता है।

भारत के लिए बड़ा खतरा

बता दें कि चीन का ये नया जंगी जहाज अगर पाकिस्तान को मिलता है तो फिर ये भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। मालूम हो कि हिंद महासागर में भारत के दुश्मन इकट्ठा हो रहे हैं। भारत के दो पड़ोसी और प्रतिद्वंद्वी देश चीन और पाकिस्तान पिछले कई सालों से हिंद महासागर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान को तो इन कोशिशों में अभी तक ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन चीन पिछले एक दशक में हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति बनाने में कामयाब हो गया है।

भारत के खिलाफ रणनीति

गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान मिलकर हिंद महासागर में भारत के खिलाफ बड़ी रणनीति बना रहे हैं। चीन-पाकिस्तान हिंद महासागर में भारत के प्रभाव को चुनौती देने के लिए स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस रणनीति के जरिए चीन हिंद महासागर में अपने हितों की रक्षा करने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही वो हिंद महासागर में भारत को चुनौती की भी कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

भारत पर तुरंत मिसाइल दागो! पाकिस्तान नेता ने इस खूंखार संगठन से की अपील