Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • उत्तर कोरिया का अजीब हमला, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय में गिरे कचरे से भरे गुब्बारे

उत्तर कोरिया का अजीब हमला, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय में गिरे कचरे से भरे गुब्बारे

South Korea: उत्तर कोरिया द्वारा भेजे गए कचरा ढोने वाले गुब्बारे बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के परिसर में जा गिरे हैं। हालांकि दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि गुब्बारों से कोई नुकसान नहीं हुआ है। दक्षिण कोरिया ने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने और गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया […]

North Korea Garbage Balloons
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2024 09:07:42 IST

South Korea: उत्तर कोरिया द्वारा भेजे गए कचरा ढोने वाले गुब्बारे बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के परिसर में जा गिरे हैं। हालांकि दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि गुब्बारों से कोई नुकसान नहीं हुआ है। दक्षिण कोरिया ने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने और गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई गुब्बारे सीमा पार करने के बाद बुधवार सुबह राजधानी सियोल के उत्तर में उड़ रहे थे। लोगों से गिरती वस्तुओं से सावधान रहने का आग्रह किया है।

सिगरेट के टुकड़े भेजे

मई के अंत से यह उत्तर कोरिया का 10वां ऐसा प्रयास था। अब तक 2,000 से अधिक विशाल गुब्बारों ने दक्षिण कोरिया पर रद्दी कागज, कपड़े के टुकड़े, सिगरेट के टुकड़े और यहां तक की खाद भी गिराया है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं द्वारा अपने गुब्बारों से सीमा पार राजनीतिक पत्रक बिखेरने का जवाब दे रहा है।

लाउडस्पीकर से जवाब

दक्षिण कोरिया ने रविवार को कहा कि वह अपनी सीमाओं पर लाउडस्पीकरों से प्योंगयांग विरोधी प्रचार प्रसारण को बढ़ा रहा है, क्योंकि उत्तर कोरिया दवारा कचरे वाले गुब्बारे को भेजना लगातार जारी है। दक्षिण कोरिया ने पिछले गुरुवार को उत्तर कोरिया की पिछली गुब्बारा गतिविधियों के प्रतिशोध में लगभग 40 दिनों में पहली बार अपने लाउडस्पीकर प्रसारण को फिर से शुरू किया।

जैविक एजेंट का खतरा

उत्तर कोरिया के गुब्बारों से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन इससे लोगों में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है। उन्हें चिंता है कि उत्तर कोरिया ऐसे गुब्बारों का इस्तेमाल रासायनिक और जैविक एजेंटों जैसी अधिक खतरनाक सामग्री गिराने के लिए कर सकता है।

ये भी पढ़ेः-‘माय सोन इस dead’… एलोन मस्क ने जेंडर सर्जरी को कहा ‘Woke Virus’