Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूटे BLA के लड़ाके, मुनीर के 7 जवानों को बेरहमी से मारा

पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूटे BLA के लड़ाके, मुनीर के 7 जवानों को बेरहमी से मारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला कच्छी जिले में हुआ है। बलूच लड़कों ने पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए IED हमला किया, जिसमें 7 सैनिकों की जान चली गई। पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को जिम्मेदार ठहराया है।

terrorist organizations of pakistan
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2025 23:59:25 IST

नई दिल्ली। क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में बड़ा हमला हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़कों ने पाकिस्तान आर्मी पर हमला बोल दिया है। इस अटैक में 7 जवानों की जान चली गई है।

कच्छी जिले में हुआ यह हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला कच्छी जिले में हुआ है। बलूच लड़कों ने पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए IED हमला किया, जिसमें 7 सैनिकों की जान चली गई। पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को जिम्मेदार ठहराया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन एक पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलाके में पहले भी बलूच लड़कों के हमले होते रहे हैं।

इस घटना के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं हमले में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस हमले को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में हमले को लेकर दुख व्यक्त किया गया है।

भारत-पाक के रिश्ते तनावपूर्ण

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी ज्यादा खराब हो हुए हैं। दोनों देशों की सरकारों ने एक-दूसरे पर कई पाबंदियां लगाई हैं। दुनिया के कई बड़े देशों के नेता भारत और पाकिस्तान के संभावित संघर्ष को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है। आतंकियों ने पहलगाम घूमने गए पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की। इस आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सभी देशवासी आतंक की जननी पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

सिंधु में खून बहाने वाले बयान पर सफाई देने लगे बिलावल भुट्टो, कहा- मैं बॉर्डर पर…