Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 2050 तक इस धर्म में सबसे ज्यादा लोग करेंगे धर्मांतरण, तेजी से बढ़ रही जनसंख्या

2050 तक इस धर्म में सबसे ज्यादा लोग करेंगे धर्मांतरण, तेजी से बढ़ रही जनसंख्या

दुनिया भर में हर धर्म के लोग रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज़्यादा लोग किस धर्म को अपना रहे हैं और 2050 तक किस धर्म के अनुयायियों की संख्या सबसे ज़्यादा होगी?

Muslim Population by 2050
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 13:18:47 IST

नई दिल्ली: 2050 तक दुनिया की आबादी में बड़े बदलाव होने वाले हैं। दुनिया में हर धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन ईसाई समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। भविष्य में धर्म परिवर्तन के कारण भी आबादी में बदलाव हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि 2050 तक लोग सबसे ज्यादा किस धर्म को अपनाएंगे।

सबसे ज्यादा ये धर्म अपना रहे लोग

यह कहना मुश्किल है कि दुनिया में सबसे ज्यादा धर्म परिवर्तन किस धर्म में हो रहा है। लेकिन जिस तरह से इस समय इस्लाम अपनाने वालों की संख्या बढ़ रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि लोग सबसे ज्यादा इस्लाम अपना रहे हैं। उदाहरण के लिए, एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में हर साल करीब 6,000 लोग इस्लाम अपनाते हैं। ब्रिटेन में इस्लाम अपनाने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। अनुमान है कि हर साल करीब 20,000 अमेरिकी दूसरे धर्मों से इस्लाम अपनाते हैं। प्यू रिसर्च के मुताबिक, दूसरे धर्मों से अलग अमेरिका में इस्लाम अपनाने वालों की संख्या इस धर्म को छोड़ने वाले अमेरिकी मुसलमानों की संख्या के लगभग बराबर है।

मुसलमानों की आबादी में बढ़ोतरी

प्यू के आंकड़ों के अनुसार, मुसलमानों की आबादी गैर-मुसलमानों की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ेगी। वर्ष 2030 तक मुस्लिम आबादी 1.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ेगी।  प्यू रिसर्च सेंटर के “द फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रीजन्स” अध्ययन का अनुमान है कि वर्ष 2050 तक इस्लाम दुनिया में सबसे अधिक पालन किया जाने वाला धर्म होगा। हालांकि, प्यू के आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी में करीब 9 प्रतिशत की कमी आएगी।

यहां वर्ष 2010 में मुसलमानों की जनसंख्या 61.7 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2050 तक गिरकर 52.8 हो जाने का अनुमान है। इसी प्रकार यूरोप में भी वर्ष 2050 में मुसलमानों की जनसंख्या गिर जाएगी।

ये भी पढ़ेंः- यहां भी सनातन, 1990 के दंगों में नदी में फेंकी थी मूर्तियां, संभल के बाद अब इस जगह मिला 50 साल पुराना मंदिर

शराब पीकर बावली हुई स्कूल की लड़कियां, दी गंदी -गंदी गालियां, फिर किया कुछ ऐसा, Video देखकर परेशान हो जाएंगे