Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Canada Election Results: भारत से पंगा लेने वाले का गेम ओवर! ट्रूडो के यार जगमीत सिंह का जनता ने किया बैग पैक

Canada Election Results: भारत से पंगा लेने वाले का गेम ओवर! ट्रूडो के यार जगमीत सिंह का जनता ने किया बैग पैक

Canada Election Results 2025: खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी जगमीत सिंह को कनाडा के आम चुनाव में बड़ा झटका लगा है। जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी बुरी तरह से हार गई है।

Jagmeet Singh
inkhbar News
  • Last Updated: April 29, 2025 14:37:09 IST

Canada Election Results 2025: खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी जगमीत सिंह को कनाडा के आम चुनाव में बड़ा झटका लगा है। जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी बुरी तरह से हार गई है। जगमीत सिंह खुद भी चुनाव हार गए हैं। इसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। कनाडा के स्थानीय मीडिया के मुताबिक जगमीत सिंह की एनडीपी पार्टी को सिर्फ 7 सीटें मिली है।

आग में घी डालते थे जगमीत सिंह

जस्टिन ट्रूडो ने जब भारत से पंगा लिया था तो खालिस्तानी नेता जगमीत सिंह काफी उछल रहे थे। आग में घी डालने में लगे हुए थे। अब 343 सीटों पर हुए चुनाव में 7 सीटें मिली, जिससे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी खो दिया। पिछले चुनाव ने NDP को 24 सीटें मिली थी। इस बार जनता ने सबक सिखा दिया। जस्टिन ट्रूडो ने जगमीत सिंह के समर्थन से अपनी सरकार चलाई थी। वो अपना खालिस्तान को लेकर प्रोपेगेंडा भी चलाता था।

कौन हैं जगमीत सिंह

आपको बता दें कि जगमीत सिंह भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक हैं। उनका जन्म पंजाब के बरनाला जिले के ठिकरीवाल गांव में हुआ था। उनका परिवार 1970 के दशक में कनाडा चला गया था। जगमीत सिंह भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। चाहे 1984 के सिख विरोधी दंगे हों या फिर नागरिकता कानून। उन्होंने कनाडा में खालिस्तानियों का मनोबल भी बढ़ाया।

 

पहलगाम अटैक पर बड़ा खुलासा! हिंदुओं को मार गिराने वाला आतंकी हाशिम मूसा निकला पाकिस्तानी सेना का कमांडो

Weather Update: यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों में आएगी आंधी, दिल्ली और उससे सटे राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

 

Tags