Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • चीन ने भूटान की जमीन पर बसाये 22 गांव , च‍िकन नेक पर मंडरा रहा खतरा, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

चीन ने भूटान की जमीन पर बसाये 22 गांव , च‍िकन नेक पर मंडरा रहा खतरा, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

चीन ने भूटान की ज़मीन पर 22 गांव और बस्तियां बसाई हैं। यहां करीब 2,284 घर हैं और इनमें 7,000 लोग रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 825 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है, जो भूटान के कुल क्षेत्रफल का 2 प्रतिशत से भी ज़्यादा है। चीन के इस निर्माण से भारत के चिकन नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही इसका असर भूटान और भारत के रिश्तों पर भी पड़ सकता है।

China settled 22 villages on Bhutan's land
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2024 21:59:36 IST

नई दिल्ली : चीन ने भूटान की जमीन पर 22 से ज्यादा गांव बसा दिए हैं। यह निर्माण पिछले आठ सालों में भारत सीमा के आसपास हुआ है। चीन ने 2020 से अब तक डोकलाम के पास आठ गांव बसा दिए हैं। चीन द्वारा किए गए इस निर्माण की जानकारी सैटेलाइट तस्वीरों से मिली है। चीन की इस हरकत से भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि डोकलाम सामरिक दृष्टि से भारत के लिए काफी अहम है। चीन के इस निर्माण से भारत के चिकन नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही इसका असर भूटान और भारत के रिश्तों पर भी पड़ सकता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत के लिए ‘च‍िकन नेक’ सिक्किम कॉरिडोर खतरा है? इन सबके बीच ITV ने एक सर्वे किया है, जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियां दी है.

1- क्या NSA अजित डोभाल के चीन दौरे से दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे?
हां 60.00 %
नहीं 38.00 %
कह नहीं सकते 02.00 %

2 – NSA अजित डोभाल के चीन दौरे से आप क्या उम्मीद करते हैं

LAC विवाद सुलझेगा 23.00 %
पेट्रोलिंग समझौतों की समीक्षा 22.00 %
डिसएंगेजमेंट, बफर जोन पर बात 14.00 %
व्यापार पर बात 35.00 %
कह नहीं सकते 06.00 %

3- चीन ने भूटान के करीब बसाए 22 गांव, क्या भारत के ‘च‍िकन नेक’ सिक्किम कॉरिडोर खतरा है?
हां 82.00 %
नहीं 14.00 %
कह नहीं सकते 04.00 %

4- लद्दाख में पीछे हटने के बाद चीन ने डोकलाम क्षेत्र में कई गांव बसाए, चीन की जमीन हड़पने की नीति का तोड़ क्या है?
– सैन्य एक्शन 10.00 %
– खुलकर बातचीत 22.00 %
– उसी की भाषा में जवाब 65.00 %
– कह नहीं सकते 03.00 %

5- G-20, ब्रिक्स, SCO, क्वाड जैसे मंचों पर भारत की बढ़ती धमक ने चीन पर दबाव बढ़ाने का काम किया है?
हां 87.00 %
नहीं 11.00 %
कह नहीं सकते 02.00 %

6- चीन पर भारत आखिर भरोसा क्यों नहीं करता है?
– LAC पर चालबाजी 27.00 %
– पाकिस्तान से दोस्ती 24.00 %
– भारत से गद्दारी 47.00 %
– कह नहीं सकते 02.00 %

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2016 से अब तक चीन ने भूटान की ज़मीन पर 22 गांव और बस्तियां बसाई हैं। यहां करीब 2,284 घर हैं और इनमें 7,000 लोग रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने 825 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है, जो भूटान के कुल क्षेत्रफल का 2 प्रतिशत से भी ज़्यादा है। चीन ने इन गांवों में अधिकारी, सीमा पुलिस और सैन्यकर्मी भी तैनात किए हैं। सभी गांव सड़कों के ज़रिए चीनी शहरों से जुड़े हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

अराकान आर्मी बांग्लादेश को करेगी खोखला, सर्वे में आई ये बात….