Man Swallows Toothbrush For 52 Years: ब्रश करते वक्त टूथपेस्ट को निगल जाना एक आम सी बात होती है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई पूरा का पूरा टूथब्रश ही निगल जाए। चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 64 साल के एक शख्स के पेट में हमेशा दर्द रहता था। जब वह डॉक्टर के पास गया तो जांच के दौरान पता चला कि शख्स के पेट में एक टूथब्रश फंसा हुआ था, जिसे उसने 12 साल की उम्र में गलती से निगल लिया था।
चीन के इस शख्स की आंत में 52 साल से टूथब्रश फंसा हुआ था। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसे सर्जरी की सलाह दी। बता दें कि पेट के अंदर से 17 सेंटीमीटर का ब्रश निकालने में डॉक्टरों को 80 मिनट तक सर्जरी करनी पड़ी। दिलचस्प यह है कि सालों तक शख्स को लगता रहा कि ब्रश अंदर ही घुल गया होगा। लेकिन जब अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके पाचन तंत्र की जांच की, तो उन्होंने पाया कि टूथब्रश उसकी छोटी आंत में फंसा हुआ है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में रहने वाले यांग ने बताया कि उसने 12 साल के बचपने में ही ब्रश निगल लिया था और वह अपने माता-पिता को इस बारे में बताने से बहुत डर रहा था।
उन्होंने उनकी एंडोस्कोपिक सर्जरी की और 80 मिनट में उनके शरीर से 17 सेमी लंबा टूथब्रश निकाला। यह पिछले तीन सालों में अस्पताल द्वारा किसी मरीज के पेट से निकाली गई सबसे लंबी चीजों में से एक थी।