Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • कोलंबिया: चुनावी रैली को संबोधित कर रहे राष्ट्रपति उम्मीदवार को सिर में मारी गई गोली, हालत नाजुक

कोलंबिया: चुनावी रैली को संबोधित कर रहे राष्ट्रपति उम्मीदवार को सिर में मारी गई गोली, हालत नाजुक

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उरीबे को तीन गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि उनमें से एक गोली उनके सिर में लगी है। घटना उस समय की है जब उरीबे राजधानी बोगोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 8, 2025 11:03:43 IST

नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना शनिवार की शाम स्थानीय समयानुसार हुई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उरीबे को तीन गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि उनमें से एक गोली उनके सिर में लगी है। घटना उस समय की है जब उरीबे राजधानी बोगोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

2026 में हैं राष्ट्रपति चुनाव

कोलंबिया में वर्ष 2026 में राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित हैं। मिगुएल उरीबे को राष्ट्रपति पद के लिए एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी दल सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी से जुड़े हुए हैं।

पार्टी द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि जब उरीबे जनता को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान हमलावर ने उनकी पीठ में गोली मार दी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने जानकारी दी कि यह हमला शहर के फोंतिबोन क्षेत्र में हुआ। उरीबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 15 वर्षीय संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

Corona Cases In India: भारत में कोरोना का कहर जारी, एक्टिव केस 5700 के पार, 24 घंटे में 4 मौतें

Tags