Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • …. आखिरकार पुतिन ने ले लिया ‘वो’ फैसला, अब यूक्रेन का ‘पूर्ण खात्मा’ तय!

…. आखिरकार पुतिन ने ले लिया ‘वो’ फैसला, अब यूक्रेन का ‘पूर्ण खात्मा’ तय!

बता दें कि 24 फरवरी 2022, इस दिन शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। इस जंग में दोनों देश अब तक हजारों सैनिकों की जान गंवा चुके हैं। युद्ध का सबसे ज्यादा नुकसान यूक्रेन झेल रहा है। उसके एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है और कई बड़े शहर रूसी हमले में पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।

Vladimir Putin-Volodymyr Zelensky
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2025 21:35:50 IST

नई दिल्ली। रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार वो बहुप्रतीक्षित फैसला ले लिया है, जिसकी चर्चा बहुत दिनों से थी। पुतिन ने रूस की सेना के आकार बढ़ाने वाले फैसले को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने रूस के 1 लाख 60 हजार पुरुष, जो 18 से 30 साल के हैं, उन्हें सेना में भर्ती होने का आह्वान किया है। बता दें कि रूसी सेना में साल 2011 के बाद से इतनी बड़ी संख्या में भर्ती अभी तक नहीं हुई है।

बता दें कि 24 फरवरी 2022, इस दिन शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। इस जंग में दोनों देश अब तक हजारों सैनिकों की जान गंवा चुके हैं। युद्ध का सबसे ज्यादा नुकसान यूक्रेन झेल रहा है। उसके एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है और कई बड़े शहर रूसी हमले में पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।

सैन्य शक्ति में रूस से बेहद कमजोर यूक्रेन पिछले तीन सालों से अमेरिका और नाटो देशों की मदद से जंग लड़ रहा है। लेकिन 20 जनवरी 2025 को यूक्रेन को बड़ा झटका लगा। इस युद्ध में यूक्रेन की सबसे ज्यादा मदद करने वाले अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। प्रेसिडेंट बनते ही ट्रंप ने यूक्रेन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वो युद्ध से पीछे हट जाए।

क्या चाहते हैं ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता लगभग-लगभग रोक चुके हैं। ट्रंप चाहते हैं कि यूक्रेन उन्हें आर्थिक मदद के बदले अपने दुर्लभ खनिज दे। अमेरिका और यूक्रेन के बीच इन मिनरल्स को लेकर एक डील भी हुई है। लेकिन अब ट्रंप का कहना है कि जेलेंस्की इस डील से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने साफ कह दिया है कि अगर जेलेंस्की इस डील से पीछे हटते हैं तो फिर उनके सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूक्रेन कभी भी नाटो का सदस्य नहीं बनेगा।

यह भी पढ़ें-

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आएंगे भारत, Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट पर होगी बात