Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अमेरिका में त्राहिमाम! लॉस एंजिल्स में नई जगह भड़की आग, 31000 लोगों को घर खाली करने का आदेश

अमेरिका में त्राहिमाम! लॉस एंजिल्स में नई जगह भड़की आग, 31000 लोगों को घर खाली करने का आदेश

लॉस एंजिल्स के उत्तर में कास्टिक झील के पास एक नई जंगल की आग ने हजारों लोगों को अपने घर खाली करने पर मजबूर कर दिया है। आग ने कुछ ही घंटों में 8,000 एकड़ (3,200 हेक्टेयर) से अधिक क्षेत्र को जला दिया। सांता एना की तेज़ हवाओं और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेज़ी से फैल गई। इसके चलते 31,000 लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है।

Los Angeles Fire
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2025 08:55:46 IST

नई दिल्ली। लॉस एंजिल्स के उत्तर में कास्टिक झील के पास एक नई जंगल की आग ने हजारों लोगों को अपने घर खाली करने पर मजबूर कर दिया। आग ने कुछ ही घंटों में 8,000 एकड़ (3,200 हेक्टेयर) से अधिक क्षेत्र को जला दिया। सांता एना की तेज़ हवाओं और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेज़ी से फैल गई।

यह आग कैस्टिक झील के पास सांता क्लैरिटा में लगी है। इसके चलते 31,000 लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा I5 फ्रीवे का एक हिस्सा भी बंद कर दिया गया है। अग्निशमन विभाग और एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर और बड़े विमान पानी और रिटार्डेंट गिरा रहे हैं।

कैदियों को दूसरी जगह भेजा गया

आग लगने की वजह से स्थानीय निवासियों को तुरंत घर छोड़ने का अलर्ट मिला। कैस्टिक में पिचेस डिटेंशन सेंटर को खाली करा लिया गया है और 500 कैदियों को दूसरी जगह भेजा गया है। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर 4,600 कैदियों को दूसरी जगह भी भेजा जा सकता है।

आग लगने का कारण

अग्निशमन विभाग के अनुसार, तेज हवाएं, कम ह्यूमिडिटी और सूखी झाड़ियां आग को तेजी से फैलने में मदद कर रही हैं। मौसम विज्ञानी डेनियल स्वेन ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही, आशंका है कि आग वेंचुरा काउंटी तक फैल सकती है। यह इलाका सूखे और घने ईंधन से भरा हुआ है, जिससे आग के और फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जनवरी में बारिश का मौसम होता है, लेकिन पिछले आठ महीनों से बारिश नहीं हुई, जिससे इलाके सूखे और आग के प्रति संवेदनशील हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- एक इशारे ने बढ़ाई मस्क की मुश्किलें, अमेरिका से इटली तक लटकाए गए ट्रंप के चहेते के पुतले

दिल्ली-यूपी में आज होगी बारिश, बदलेगा मौसम का मिज़ाज, गिरेगा इन राज्यों का तापमान