Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पहली बार… टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में किसी भारतीय को नहीं मिली जगह

पहली बार… टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में किसी भारतीय को नहीं मिली जगह

टाइम मैग्जीन साल 2004 से हर साल 100 प्रभावशाली लोगों की सूची बना रही है। पिछले 21 सालों में यह पहली बार है जब इस लिस्ट में किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली है। साल 2024 की सूची में भारत से जुड़े 8 लोग शामिल थे, इनमें आलिया भट्ट, साक्षी मलिक, सत्या नडेला, अजय बंगा, देव पटेल, जिगर शाह, अस्मा खान और प्रियंवदा नटराजन जैसे नाम शामिल थे।

Time 100 List
inkhbar News
  • Last Updated: April 17, 2025 21:27:34 IST

नई दिल्ली। टाइम मैगजीन ने पिछले दिनों साल 2025 के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की। इस सूची में बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि इस बार सूची में किसी भी भारतीय को स्थान नहीं मिला है। पिछले 21 सालों में यह पहली बार हुआ है।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने टाइम मैगजीन में लिखा है कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश को संकट से बाहर निकालने और वहां पर मानवाधिकारों को बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यूनुस जवाबदेही की मांग तो कर रहे हैं, साथ ही एक स्वतंत्र समाज की भी नींव रख रहे हैं।

ट्रंप और मस्क को मिली जगह

टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क को भी स्थान मिला है। इस बार ट्रंप प्रशासन के कुल छह सदस्य टाइम की सूची में जगह मिली है। गौरतलब है कि ट्रंप को इससे पहले टाइम मैगजीन ने 2016 और 2024 में ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया था।

21 साल में पहली बार हुआ ऐसा

बता दें कि टाइम मैग्जीन साल 2004 से हर साल 100 प्रभावशाली लोगों की सूची बना रही है। पिछले 21 सालों में यह पहली बार है जब इस लिस्ट में किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली है। साल 2024 की सूची में भारत से जुड़े 8 लोग शामिल थे, इनमें आलिया भट्ट, साक्षी मलिक, सत्या नडेला, अजय बंगा, देव पटेल, जिगर शाह, अस्मा खान और प्रियंवदा नटराजन जैसे नाम शामिल थे।

यह भी पढ़ें-

दुख और शोक का दिन है Good Friday, फिर भी गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है