Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से चार की मौत, भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से चार की मौत, भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। ताइवान के तटीय क्षेत्र में बुधवार यानी आज सुबह 7.2 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के झटकों से राजधानी ताइपे के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और दक्षिणी जापान तथा फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। पूर्वी ताइवान में कई इमारतें गिर […]

Earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: April 3, 2024 12:57:08 IST

नई दिल्ली। ताइवान के तटीय क्षेत्र में बुधवार यानी आज सुबह 7.2 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के झटकों से राजधानी ताइपे के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और दक्षिणी जापान तथा फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। पूर्वी ताइवान में कई इमारतें गिर गई हैं, इसमें अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने भूकंप को देखते हुए एक हेल्पलाइन स्थापित की है। बता दें कि जो भी भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं, उनके लिए मोबाइल नंबर 0905247906 और ईमेल [email protected] सहायता के लिए जारी किया गया है।

महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके

खबरों के मुताबिक, ताइवान और ओकिनावा, जापान तथा फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। ताइवान में इंटरनेट बंद होने की जानकारी मिली है। बता दें कि ताइवान टेलीविजन स्टेशनों ने भूकंप के केंद्र के पास ढह गई कुछ इमारतों के फुटेज दिखाए तथा मीडिया ने बताया कि कुछ लोग अभी फंसे हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, भूकंप के झटके शंघाई तक महसूस किए गए।