Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ग्लोबल आईटी शटडाउन: ट्रेनें, बैंक, सुपरमार्केट और प्लेन ठप, दुनियाभर में मचा हड़कंप!

ग्लोबल आईटी शटडाउन: ट्रेनें, बैंक, सुपरमार्केट और प्लेन ठप, दुनियाभर में मचा हड़कंप!

दुनियाभर में आज एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर अचानक डाउन हो गया, जिससे एयरलाइंस से लेकर ट्रेन

Global IT Shutdown Trains banks supermarkets planes halted
inkhbar News
  • Last Updated: July 19, 2024 14:39:14 IST
Global IT Shutdown Side Effect: दुनियाभर में आज एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर अचानक डाउन हो गया, जिससे एयरलाइंस से लेकर ट्रेन सेवाएं तक बंद हो गई हैं। रेडियो और टीवी प्रसारण समेत बैंकिंग सेवाएं भी ठप हो गई हैं। ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं बंद हो गई हैं। फ्लाइट्स आसमान में अटक गई हैं और ट्रेनें पटरियों पर रुक गई हैं। इस कारण पैसेंजर्स कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं।

फ्लाइट्स और ट्रेनें ठप

फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पैसेंजर्स को अलर्ट किया है कि वे परेशान न हों, सेवाएं बहाल होते ही फिर से शुरू की जाएंगी और इसके बारे में जल्दी जानकारी दी जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन होने से यह समस्या हुई है।

बैंकिंग सेवाएं और मीडिया प्रसारण ठप

बैंकिंग सेवाएं भी इस समस्या से प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को लेनदेन में परेशानी हो रही है। रेडियो और टीवी प्रसारण ठप होने से सूचना का आदान-प्रदान भी बाधित हो गया है। ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण बंद है और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं भी रुक गई हैं।

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन का असर

माइक्रोसॉफ्ट का एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में यह हड़कंप मचा है। कई देशों में सेवाएं ठप हो गई हैं और लोग परेशानी में हैं। एयरलाइंस और रेलवे सेवाओं के प्रभावित होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह परेशानी कब तक चलेगी और कब तक सेवाएं बहाल होंगी, इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें: जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव से हट सकते हैं, नाम लेंगे वापस