Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ‘मेरे ऊपर अल्लाह का हाथ रहा होगा’ हसीना ने डरते हुए कहा, सर्वे में लोगों ने खड़ी कर दी यूनुस की खाट

‘मेरे ऊपर अल्लाह का हाथ रहा होगा’ हसीना ने डरते हुए कहा, सर्वे में लोगों ने खड़ी कर दी यूनुस की खाट

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने फेसबुक पेज पर जारी एक ऑडियो भाषण में दावा किया कि उन्हें मारने के लिए कई बार साजिश रची गई। हसीना कहा रही है कि 5 अगस्त, 2024 अल्लाह ने बचाया। अल्लाह मुझ पर मेहरबान रहा होगा, नहीं तो मैं इस बार नहीं बच पाती!" उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "आपने देखा होगा कि उन्होंने मुझे मारने की कैसे साजिश रची। इस बीच iTV नेटवर्क ने इस मुद्दे पर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे.

Sheikh Hasina
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2025 22:40:57 IST

नई दिल्ली : बांग्लादेश की आवामी लीग पार्टी के फेसबुक पेज पर शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) देर रात एक ऑडियो पोस्ट किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चौंकाने वाला खुलासा किया। ऑडियो भाषण में गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना को मारने के लिए कई साजिशें रची गई थी। रेहाना और मैं बाल-बाल बच गई। हमारी जान सिर्फ़ 20-25 मिनट के अंतर से बच गई। अब सवाल यह है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की हत्या का प्लान किसका था ?इस बीच iTV नेटवर्क ने इस मुद्दे पर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

 

1 क्या बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान शेख हसीना को मारने की साज़िश रची गई थी ?

हां                                      79.00%
नहीं                                    13.00%
कह नहीं सकते                   08.00%

2 बांग्लादेश में शेख हसीना की हत्या का प्लान किसका था ?

मोहम्मद यूनुस                     23.00%
जमात ए इस्लामी                  32.00%
विद्रोही छात्र गुट                    11.00%
बांग्लादेश के आर्मी चीफ       21.00%
कह नहीं सकते                     13.00%

3 बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया भी हत्या के डर से बंगलादेश छोड़ गई हैं ?

हां                                       53.00%
नहीं                                    37.00%
कह नहीं सकते                   10.00%

4 पाकिस्तान पहुंचे बांग्लादेशी सैनिकों को ISI ट्रेनिंग दे रही है.. क्या पाकिस्तान बांग्लादेशी सेना को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहता है ?

हां                                  74.00%
नहीं                               18.00%
कह नहीं सकते              08.00%

यह भी पढ़ें :-

लिवर की बीमारी होने पर शरीर में होते हैं ये बदलाव, सूजन को हल्के में ना लें

भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, लॉन्च किया M-Sigma ऐप

सैफ अली खान का हमलावर पकड़ा गया, संदिग्ध से पूछताछ जारी