Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • लंगूर के हाथ में अंगूर! स्वादिष्ट मटन खिलाकर 55 साल के नौकर ने 22 साल की मालकिन से की शादी

लंगूर के हाथ में अंगूर! स्वादिष्ट मटन खिलाकर 55 साल के नौकर ने 22 साल की मालकिन से की शादी

नई दिल्लीः आपने लंगूर के हाथ में अंगूर वाली कहावत तो सुनी होगी। असल जिंदगी में इसके कई उद्हारण देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लवस्टोरी वायरल हो रही है, जिसे पढ़कर आपका भी सिर घूम जाएगा। इस कपल के बीच 5 या 10 साल नहीं बल्कि 33 साल का अंतर […]

Alia Rafeeq Love story
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 13:33:33 IST

नई दिल्लीः आपने लंगूर के हाथ में अंगूर वाली कहावत तो सुनी होगी। असल जिंदगी में इसके कई उद्हारण देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लवस्टोरी वायरल हो रही है, जिसे पढ़कर आपका भी सिर घूम जाएगा। इस कपल के बीच 5 या 10 साल नहीं बल्कि 33 साल का अंतर है। दरअसल 22 साल की आलिया को 55 साल के रफीक से प्यार हो गया है। रफिक कभी आलिया के घर में नौकर हुआ करता था, लेकिन अब वह आलिया का पति बन गया है। आपको इस पूरी लवस्टोरी के बारे में बताते  हैं।

फिल्मी है कपल की लवस्टोरी

आलिया और रफीक की लव स्टोरी को पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। यह कपल भी पाकिस्तान का रहने वाला है। सैयद को दिए इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। इन दोनों की पहली मुलाकात एक रिक्शा में हुई थी। यहां एक लड़का आलिया को घूर रहा था। ऐसे में रफीक ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद रफीक अक्सर आलिया के घर आने लगा। एक दिन उसने आलिया से कहा कि वह नौकरी की तलाश में है। वह घर का सारा काम कर सकता है। वह अच्छा खाना भी बनाता है। इसके बाद आलिया ने उसे अपने घर में नौकर रख लिया।

मटन खाकर हुआ प्यार

एक दिन रफीक ने आलिया की फरमाइश पर हांडी मटन बनाया। आलिया को यह मटन इतना पसंद आया कि वह रफीक से प्यार कर बैठी। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी और दोनों ने शादी कर ली। अब रफीक घर का सारा काम करता है। जबकि आलिया घर का खर्च चलाती है। सोशल मीडिया पर यह लव स्टोरी सबका ध्यान खींच रही है। इसे देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे सच्चा प्यार बताया तो कुछ ने कहा कि आलिया को मुफ्त में एक स्थायी नौकर चाहिए था, इसलिए उसने शादी कर ली।

ये भी पढ़ेंः- ब्राजील सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, विस्फोट में शख्स की मौत

बंद कमरे में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़े गए थे नेहरू, बिस्तर पर नजारा देखकर सन्न रह गए थे मोदी