Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • नई पीढ़ी को सौंप रहा हूं मशाल…देश के नाम संबोधन में बाइडेन

नई पीढ़ी को सौंप रहा हूं मशाल…देश के नाम संबोधन में बाइडेन

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेसिडेंट पद की दौड़ से हटने के बाद बुधवार रात पहली बार देश को संबोधित किया। अमेरिका को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा […]

(अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन)
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2024 08:44:25 IST

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेसिडेंट पद की दौड़ से हटने के बाद बुधवार रात पहली बार देश को संबोधित किया। अमेरिका को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका हमारे देश को एकजुट करने की मशाल नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। अगले छह महीनों मैं राष्ट्रपति के रूप में अपना काम करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा। नफरत और उग्रवाद का आह्वान करता रहूंगा और यह स्पष्ट कर दूंगा कि अमेरिका में किसी भी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

अमेरिका को गणतंत्र बचाए रखना होगा

बाइडेन ने कहा कि मैं अपने बच्चों को बंदूक हिंसा से बचाने के लिए बोलता रहूंगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करता रहूंगा कि अमेरिका मजबूत और सुरक्षित रहे और स्वतंत्र रहे। कुछ ही महीनों में अमेरिकी लोग अमेरिका के भविष्य की दिशा चुनेंगे। मैंने अपनी पसंद बना ली है। मैं हमारी महान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह सक्षम है और मेरे लिए एक अविश्वसनीय साथी है। हम अपने गणतंत्र को बनाये रखते हैं या नहीं अब ये हमारे हाथ में है।

कमला हैरिस को समर्थन

बता दें कि जो बाइडेन ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो इस बार राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय मूल की कमला हैरिस को अपना वारिस बताया। डेमोक्रटिक पार्टी के नेताओं का मानना है कि कमला हैरिस ही इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर दे सकती हैं। गोली कांड के बाद पूरे देश में ट्रंप के पक्ष में जैसा माहौल बना हुआ उसमें बूढ़े हो चले बाइडेन के लिए ज्यादा उम्मीदें नहीं बचीं थीं। यही वजह है कि पार्टी के भारी दबाव की वजह बाइडेन को बेमन से पीछे हटना पड़ा है।

 

 

7 फीट की काल कोठरी में हिल-डुल नहीं पाता… जेल में बंद इमरान खान का दावा