नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें अमेरिका से वापस भेजा जा रहा है। अप्रवासियों को वापस भेजने के अमेरिका के तरीके का दुनियाभर में विरोध हुआ है। भारत से भी अब तक 332 प्रवासियों को दो अमेरिकी सैन्य विमानों में भारत भेजा गया है, इस दौरान उन्हें अपराधियों की तरह जंजीरों में बांधकर भारत लाया गया।
व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो
व्हाइट हाउस ने आज यानि मंगलवार को एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ”ASMR : अवैध विदेशी निर्वासन की उड़ान”. इस वीडियो में साफ देख रहा है कि निर्वासित लोगों को बेड़ियों में जकड़ कर प्लेन में बैठाया जा रहा है। यह उड़ान सिएटर से रवाना हुई थी। इस वीडियो में अप्रवसियों को अमेरिकी आखिकरियों आतंकी या अपराधी की तरह पेश आ रहे है।
संसद में उठे सवाल
बेड़ियों में जकड़े प्रवासियों को भारत वापस लाने की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में हंगामा और गुस्सा है। संसद में विपक्षी सांसदों ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अगर कोलंबिया जैसा छोटा देश अपने नागरिकों के सम्मान की बात कर सकता है तो भारत क्यों नहीं कर सकता। विपक्ष ने जोर देकर कहा कि भारत को अमेरिका के इस तरीके का विरोध करना चाहिए और भारतीय प्रवासियों की सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:-