Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • इस देश में डॉक्टर से भी ज्यादा चार्ज करती हैं वेश्याएं, पैसा देखकर टीचर-नर्स सब करने लगी जिस्मफरोशी

इस देश में डॉक्टर से भी ज्यादा चार्ज करती हैं वेश्याएं, पैसा देखकर टीचर-नर्स सब करने लगी जिस्मफरोशी

म्यांमार में कई महिलाएं देह व्यापार करने पर मजबूर हैं। इसमें डॉक्टर- टीचर और नर्स तक शामिल हैं।

myanmar
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 09:32:20 IST

नई दिल्ली। म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध से देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। इस कारण कई महिलाएं देह व्यापार करने पर मजबूर हैं। इसमें डॉक्टर- टीचर और नर्स तक शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में ऐसी महिलाओं को लेकर एक स्टोरी की है, जिसमें उन्होंने अपनी नर्क भरी जिंदगी का उल्लेख किया है।

युद्ध ने छीना सब

महिलाओं का कहना है कि 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई। कीमतें आसमान छूने लगी और सबकी कमाई कम हो गई। इस संकट ने महिलाओं को देह व्यापार की दुनिया में धकेल दिया। युद्ध का सबसे अधिक असर महिलाओं पर हुआ है। कपड़ा कारखाने बंद हो गए हैं, जिससे रोजगार में कमी आई है। म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले की एक डॉक्टर का कहना है कि उसने 7 साल तक मेडिकल की पढ़ाई की। पढ़ने के बाद भी अच्छी नौकरी नहीं मिली, इस वजह से देह बेचना पड़ा।

जिंदा रहने के लिए बेचना पड़ा शरीर

डॉक्टर ने बताया कि डेट गर्ल महिलाओं को देह व्यापार में शामिल करा रही हैं। 25 साल की एक सिंगल मदर ने कहा कि अगर वह देह नहीं बेचती तो बच्चे को क्या खिलाती। जिन्दा रहने के लिए ये सब करना पड़ता है। घर चलाने के लिए मुझे पुरुषों से यौन संबंध बनाने पड़ रह हैं। लड़ाई में पति को खो चुकी एक महिला ने कहा कि मैंने बहुत काम ढूंढा लेकिन नहीं मिल पाया। बच्चे को पालने की चुनौती थी ऐसे में देह व्यापार करना चुनना पड़ा। बता दें कि म्यांमार में देह व्यापार अवैध है लेकिन फिर भी महिलाएं ये सब करने को मजबूर है।

 

लखनऊ के चर्च में हरे रामा-हरे कृष्णा पर जमकर नाचे लोग, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

सड़कों पर आएगा मुसलमान, किताब जब्त.., सलमान रुश्दी की किताब पर मौलाना ने सरकार को दी खुली धमकी

Tags

myanmar