Indian navy rescue mv wan hai 503 ship: केरल के कोच्चि में सोमवार (09 जून) को सिंगापुर के एक कंटेनर शिप में विस्फोट के बाद भयानक आग लग गई। यह आग अरब सागर में लगी थी, जिसके बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। अब चीन ने इसके लिए भारतीय नौसेना का आभार जताया है।
बेंगलुरू भड़दड में जकड़ गई RCB! कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, 11 मौतों को मिलेगा न्याय
चीन ने भारतीय नौसेना की तारीफ की
सिंगापुर कंटेनर शिप एमवी वान है 503 पर 22 चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 18 को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से 14 चीन और छह ताइवान के नागरिक थे।
भारत में चीन के राजदूत यू जिंग ने बताया कि 9 जून को एमवी वान है 503 जहाज में आग लग गई थी। यह आग केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर लगी थी। जहाज पर कुल 22 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से 14 चीन और छह ताइवान के नागरिक थे। हम भारतीय नौसेना के त्वरित कार्रवाई के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
इंडियन नेवी ने जलते जहाज से चीनी नागरिकों को सुरक्षित बचाया
आपको बता दें कि केरल के कोच्चि में सोमवार को सिंगापुर के एक कंटेनर शिप में भयानक आग लग गई। भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार, कंटेनर शिप एमवी वान है 503 से आपातकालीन अलर्ट मिला था। यह जहाज 22 क्रू मेंबर्स के साथ 7 जून 25 को श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, जिसे 10 जून को पहुंचना था।
विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद तटरक्षक दल की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन आग धीरे-धीरे जहाज पर मौजूद बाकी कंटेनरों तक फैल गई। इसके बाद 18 क्रू मेंबर्स जीवन रक्षक बेड़ा (लाइफ सेविंग राफ्ट) पर सवार होकर जहाज से सकुशल बाहर निकले।