Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Indian Plane Crashed: मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश

Indian Plane Crashed: मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश

नई दिल्ली। Indian Plane Crashed: मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान में हादसे का शिकार हो गया है। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक अधिकारी जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से रविवार […]

INKHABAR BREAKING NEWS
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2024 12:59:58 IST

नई दिल्ली। Indian Plane Crashed: मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान में हादसे का शिकार हो गया है। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक अधिकारी जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से रविवार (21 जनवरी) को कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर एक टीम कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना क्षेत्र में भेजी गई है।

मामले की जांच जारी

हालांकि, इस मामले पर MoCA और DGCA के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अभी तक कोई निर्धारित भारतीय एयरलाइन/ऑपरेटर के बारे में जानकारी नहीं है। DGCA ने कहा कि हमें लगता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर प्लेन है, जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है। अभी तक आधिकारिक सूत्रों ने इस दुर्घटना से होने वाले नुकसान तथा इसकी वजह के बारे में कुछ नहीं कहा है।

विमान भारतीय पंजीकृत नहीं

हालांकि, अभी तक इस विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि यह कोई विदेशी विमान हो। हालांकि, अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। MoCA और DGCA के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारत में रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये रूस में रजिस्टर्ड है।

MoCA का बयान

इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय अनुसूचित विमान है और न ही चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की फिलहाल प्रतीक्षा है।