Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Plane Crashed In Afghanistan: अफगानिस्तान में क्रैश प्लेन की जानकारी आई सामने, जानें कितने लोग थे सवार

Plane Crashed In Afghanistan: अफगानिस्तान में क्रैश प्लेन की जानकारी आई सामने, जानें कितने लोग थे सवार

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के बदख्शां में विमान क्रैश हो गया। अफगानिस्तान मीडिया ने दावा किया कि विमान भारतीय था तथा इसने भारत से रूस के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भारतीय विमान होने के दावे को खारिज कर दिया। DGCA के सूत्रों ने एक चैनल को बताया कि […]

Plane crashed
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2024 14:30:57 IST

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के बदख्शां में विमान क्रैश हो गया। अफगानिस्तान मीडिया ने दावा किया कि विमान भारतीय था तथा इसने भारत से रूस के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भारतीय विमान होने के दावे को खारिज कर दिया। DGCA के सूत्रों ने एक चैनल को बताया कि अफगानिस्तान में क्रैश प्लेन भारत का नहीं बल्कि रूस का फाल्कन 10 था। जो भारत के गया से रूस के ज़ुकोवस्की जा रहा था। इसमें चार क्रू मेंबर्स सहित 6 लोग सवार थे। फिलहाल सभी लोग लापता हैं।

मामले की जांच जारी

हालांकि, इस मामले पर MoCA और DGCA के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अभी तक कोई निर्धारित भारतीय एयरलाइन/ऑपरेटर के बारे में जानकारी नहीं है। DGCA ने कहा कि हमें लगता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर प्लेन है, जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है। अभी तक आधिकारिक सूत्रों ने इस दुर्घटना से होने वाले नुकसान तथा इसकी वजह के बारे में कुछ नहीं कहा है।

विमान भारतीय पंजीकृत नहीं

हालांकि, अभी तक इस विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। MoCA और DGCA के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारत में रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये रूस में रजिस्टर्ड है।

MoCA का बयान

इस मामले पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय अनुसूचित विमान है और न ही चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की फिलहाल प्रतीक्षा है।