Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • International Music Day:आज मना रहा है इंटरनेशनल म्यूजिक डे, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

International Music Day:आज मना रहा है इंटरनेशनल म्यूजिक डे, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

नई दिल्ली:आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के पीछे मानवीय जीवन में संगीत को बढ़ावा देना है। आज के दौर में हर व्यक्ति अपने जिंदगी की भागदौड़ में संगीत के जरिए ही सुकून के सांस ले रहा हैं। संगीत दिवस मनाने का उद्देश्य संगीत एवं उसके महत्व […]

सांकेतिक चित्र
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2022 11:03:00 IST

नई दिल्ली:आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के पीछे मानवीय जीवन में संगीत को बढ़ावा देना है। आज के दौर में हर व्यक्ति अपने जिंदगी की भागदौड़ में संगीत के जरिए ही सुकून के सांस ले रहा हैं। संगीत दिवस मनाने का उद्देश्य संगीत एवं उसके महत्व को बढ़ावा देना है।

क्या है अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस?

साल 1949 में यूनेस्को की एक टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। यूनेस्को के प्रतिनिधि ने संगीत के महत्व को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मनाने का फैसला लिया। उनके अनुसार विश्व में शांति को बढ़ावा देने के लिए संगीत का इस्तेमाल किया जा सकता है।

संगीत सुनने के अनेक लाभ

हम अक्सर ही संगीत से जुड़े कई शोध को मिलते हैं, जिन्होंने संगीत सुनने के अनेक खूबियों के बारे में बताया जाता है। हालांकि हर व्यक्ति संगीत से अलग तरह का जुड़ाव महसूस करता है। संगीत मूड को बेहतर बनाने के साथ- साथ तनाव को कम करने और रचनात्मकता को बढ़ाने में मदद करता है। माना जाता है कि जो लोग रोजाना संगीत सुनते हैं, उन्हें कम गुस्सा आता है। वो शांत स्वभाव बनते जाते हैं। संगीत सुनने से हमें अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से थोड़ी देर के लिए ही सही राहत देने में मदद करता है। साथी गाना सुनने के बाद लोग रिलैक्सड भी फील करते हैं।

बॉलीवुड गाने की दुनिया दिवानी

बॉलीवुड गानों को विश्नभर में पसंद किया जाता है। मशहूर गायिका लता मंगेशकर, आशा भोंसले के गाने के दिवाने दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं। हाल ही में कनाडा का में एक रोड का नाम ए आर रहमान के नाम रखा गया है। बता दें कि ए आर रहमान को ऑस्कर अवार्ड से भी नवाजा गया है।

China’s National Day:आज चीन मना रहा राष्ट्रीय दिवस, मौके पर शी जिनपिंग होगें मौजूद

Russia-Ukraine war: UNSC में अमेरिका की पहल खारिज, रूस के खिलाफ लाया था प्रस्ताव