International Women’s Day: आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। क्या आपको मालूम है कि महिलाओं ने हमारी जिंदगी किस तरह से आसान कर दी है। घर में वाईफाई, फ्रिज, CCTV यूज करते हुए हमारे ध्यान में आता है कि इसे किसने बनाया? इसका जवाब है हमारे जीवन को आसान महिलाओं ने बनाये हैं। ये सारे महिलाओं के अविष्कार हैं। आइये जानते हैं उन 7 अविष्कारों के बारे में जिसने पूरी दुनिया को बदल कर रखा दिया-
आज के युवा इंटरनेट और वाई फाई के पीछे भागते हैं। सोशल मीडिया चलाने के लिए हमें इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। इसकी ही एक तकनीक का नाम है वाई फाई। क्या आपको पता है कि वाईफाई का आविष्कार एक अभिनेत्री ने किया है। ऑस्ट्रियन अमेरिकन अभिनेत्री हेडी लमर ने एक कमरे में बैठे-बैठे वाईफाई का आविष्कार किया किया था।
पॉलीथिन की जगह अब पेपर बैग का चलन बढ़ चुका है। इसका अविष्कार भी एक महिला ने किया है। सबसे पहले पेपर बैग का इस्तेमाल अमेरिका में हुआ था। कॉटन मिल में काम कर रही मार्गरेट नाइट ने एक ऐसी मशीन बनाई, जिसके जरिए कागज के लिफ़ाफ़े के जैसे कैरी बैग बनाया जा सकता था।
मैरी एंडरसन नाम की एक महिला वैज्ञानिक ने विंडशील्ड वाइपर का अविष्कार किया था। बारिश या मौसम खराब होने के बाद ड्राइवर के लिए कार ड्राइव करना बेहद आसान विंडशील्ड वाइपर के कारण ही संभव हो पाया है।
1960 के दशक में न्यूयॉर्क में चोरी-डकैती की घटनाएं काफी बढ़ गई थी। नर्स मैरी वैन ब्रिटन ब्राउन अपने घर पर अकेले रहती थी। उन्हें डर लगता था कि कहीं कोई जबरदस्ती घर में न घुस जाएँ। इस तरह उन्होंने चार कैमरे, एक स्क्रीन और एक माइक की मदद से पहला CCTV बनाया।
फ्लोरेंस पारपार्ट ने एक ऐसी मशीन बनाई, जो बिजली की मदद से तापमान को नियंत्रित करके रखता था। इसकी मदद से फल-सब्जी ज्यादा समय तक खरब नहीं हो पाती थी। रेफ्रिजेरेटर बनाने का श्रेय एक महिला को जाता है।