Israel Iran War: युद्ध विराम होते ही ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर शिकंजा कस दिया है। ईरान ने अपने देश से मोसाद के 6 जासूसों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर साइबर स्पेस के जरिए मोसाद को खुफिया जानकारी भेजने का आरोप है। ईरान ने इन जासूसों को कानूनी ट्रायल के लिए भेजा है। मेहर न्यूज के मुताबिक, इन सभी 6 जासूसों को ईरान के हमदान प्रांत से गिरफ्तार किया गया है।

लगातार निगरानी

ईरान की खुफिया एजेंसी इन जासूसों को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी कर रही थी। मोसाद या इजराइल ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। मोसाद के इशारे पर कर रहे थे काम मोसाद के इन 6 जासूसों की गिरफ्तारी पर ईरान का कहना है कि ये सभी इजराइल के इशारे पर काम कर रहे थे। ये जासूस मोसाद के साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहे थे। साथ ही स्थानीय लोगों को शासन के खिलाफ भड़का रहे थे। ईरान ने इन जासूसों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। ईरान में देशद्रोह का आरोप साबित होने पर मौत की सजा दी जाती है। युद्ध के दौरान ईरान लगातार मोसाद पर शिकंजा कस रहा है।

एक हफ्ते में 20 जासूस गिरफ्तार

अब तक ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में पिछले एक हफ्ते में कम से कम 20 जासूसों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 जासूसों को फांसी दी जा चुकी है। रविवार को भी ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने वाले एक जासूस को फांसी पर लटका दिया।

मोसाद की ईरान में गहरी पैठ

मोसाद की ईरान में गहरी पैठ है। ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, मोसाद के जासूस ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। ट्रक ड्राइवर के तौर पर ये जासूस ईरान की खुफिया जानकारी इजरायल भेजते हैं।

मोसाद इन्हीं सूचनाओं के आधार पर ईरान की सत्ता में उथल-पुथल मचाता रहता है। हाल ही में हुए युद्ध में मोसाद ने टारगेट किलिंग के तहत ईरान के 15 परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया था।

वहीं, इजरायली ऑपरेशन में 10 सैन्य अधिकारी भी मारे गए थे। इनमें युद्ध का मुखिया भी शामिल था। इजरायल के इस ऑपरेशन का नेतृत्व मोसाद ने किया था।

उप-कप्तान बनने के बाद चढ़ा Rishabh Pant का पारा, अंपायर से ही कर दी बदसलूकी! ICC ने ला दिए होश ठिकाने

इस महिला का खून देखते ही सकपका गए डॉक्टर्स, ब्लड में मिली अनोखी चीज, पूरी दुनिया में सिर्फ एक लेडी की बॉडी में ऐसी खासियत