Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Iran-Israel War : ईरान में हाईवे पर लगा कारों का लंबा जाम, खामेनेई पर नहीं रहा अब भरोसा, तेहरान छोड़ इस देश में जा रहे लोग

Iran-Israel War : ईरान में हाईवे पर लगा कारों का लंबा जाम, खामेनेई पर नहीं रहा अब भरोसा, तेहरान छोड़ इस देश में जा रहे लोग

Iran-Israel War : मीडिल ईस्ट की दो बड़ी सैन्य ताकत ईरान और इजराइल के बीच इस वक्त इतिहास का सबसे भीषण टकराव चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर ड्रोन्स और मिसाइलों से बारिश कर रहे हैं। ताजा हालातों को देखते हुए इजराइल का पलड़ा ज्यादा भारी माना जा रहा है। इजरायल की तरफ […]

Iran-Israel War
inkhbar News
  • Last Updated: June 16, 2025 17:36:04 IST

Iran-Israel War : मीडिल ईस्ट की दो बड़ी सैन्य ताकत ईरान और इजराइल के बीच इस वक्त इतिहास का सबसे भीषण टकराव चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर ड्रोन्स और मिसाइलों से बारिश कर रहे हैं। ताजा हालातों को देखते हुए इजराइल का पलड़ा ज्यादा भारी माना जा रहा है।

इजरायल की तरफ से की गई स्ट्राइक से तेहरान को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसके अलावा उसके कई बड़े सैन्य अधिकारी भी इन हमलों में मारे गए हैं।

ऐसे में लोग अब डर के मारे ईरान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग देश के उत्तरी ग्रामीण इलाकों में भागने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते सड़कों पर भारी ट्रैफिक के कारण जाम लग गया है।

शहर छोड़ कर जा रहे लोग

ईरान की राजधानी तेहरान में बढ़ते खतरे को देखते हुए नागरिकों ने शहर छोड़ना शुरू कर दिया है। इजरायल के लगातार हमलों की वजह से ईरान के सैन्य ढांचे और परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रही बमबारी, मौतें और घायल लोगों की कराहों ने शहर का माहौल डरावना बना दिया है। युद्ध का अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है, इसलिए लोगों ने देश छोड़कर भागना शुरू कर दिया है।

एक आम तेहरानी नागरिक ने सीएनएन से कहा कि मैं अपना घर नहीं छोड़ना चाहता, लेकिन मैं अपने छोटे बच्चों को इस हालत में नहीं रख सकता। मुझे उम्मीद है कि अमेरिका हस्तक्षेप करेगा और दोनों देशों के बीच चल रहे हमलों को रोकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ईरानी शासन के कई अधिकारी उच्च मध्यम वर्ग के इलाकों में रहते हैं, जिसकी वजह से आम नागरिक खतरे में हैं।

मस्जिदों, स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों में शरण को कहा

ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि नागरिक मस्जिदों, स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों में शरण ले सकते हैं, जो रविवार रात से चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। तेहरान सिटी काउंसिल के अध्यक्ष मेहदी चमरान ने कहा कि राजधानी में कोई बम आश्रय नहीं है। हालाँकि, यदि आवश्यक हो तो भूमिगत पार्किंग और मेट्रो का उपयोग किया जा सकता है, जैसा कि 1980 के दशक में इराक युद्ध के दौरान हुआ था।

ईरान से तुर्की भागने रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर ईरान से तुर्की भागने की कोशिश कर रहे लोगों के वीडियो और तस्वीरें भरी पड़ी हैं, सीमा क्षेत्र वाहनों से भरा हुआ है। अराजकता की शुरुआत शुक्रवार को इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों, मिसाइल प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों से हुई। जवाब में, ईरान ने शुक्रवार और शनिवार को इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।

Israel Iran War : आसमान से हो रही मिसाइलों की बारिश, नीचे लोग कर रहे नाच-गाना…इजराइल ईरान जंग का हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने

Israel Iran War : इजराइल ईरान जंग से फायदा उठाना चाह रहा PAK,भारत के खिलाफ रची नई साजिश… लीक हो गया शहबाज-मुनीर का प्लान