Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • लड़कियों का बलात्कार करने वाले जिहादियों का इजरायल करता है ऐसा हश्र, तस्वीरें देखकर नेतन्याहू की हुई जयजयकार

लड़कियों का बलात्कार करने वाले जिहादियों का इजरायल करता है ऐसा हश्र, तस्वीरें देखकर नेतन्याहू की हुई जयजयकार

नई दिल्ली। इजरायली आर्मी ने हमास चीफ याह्या सिनवार को मार दिया है। सिनवार वहीं शख्स था जिसके आदेश पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था। आतंकियों ने कंसर्ट में मौजूद लड़क‍ियों के साथ बलात्कार किया। मासूम बच्चों का बेरहमी से क़त्ल कर दिया और महिलाओं को घसीटकर […]

Yahya Sinwar
inkhbar News
  • Last Updated: October 18, 2024 08:32:40 IST

नई दिल्ली। इजरायली आर्मी ने हमास चीफ याह्या सिनवार को मार दिया है। सिनवार वहीं शख्स था जिसके आदेश पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था। आतंकियों ने कंसर्ट में मौजूद लड़क‍ियों के साथ बलात्कार किया। मासूम बच्चों का बेरहमी से क़त्ल कर दिया और महिलाओं को घसीटकर उसके साथ बर्बरता की। इतना ही नहीं उन्होंने बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा था। कई इजरायली लड़कियों को गाड़ी से बांधकर घसीटते हुए ले गए।

1200 इजरायली को मार गिराया

अब जाकर इजरायल का बदला पूरा हो गया। सैनिकों ने याह्या सिनवार को बर्बर तरीके से मार गिराया। इजरायल की सेना ने याह्या सिनवार के मरने की पुष्टि की। उसकी तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर लोगों की रूह काँप जाएगी। बता दें कि गाजा का लादेन कहा जाने वाला याह्या सिनवार इतना खूंखार था कि उसने 1200 लोगों का कत्‍ल कर द‍िया था। उसके सैनिक 250 से ज्यादा लड़कियों और बच्चियों को उठाकर ले गए। वो आज भी हमास के कब्जे में हैं।

दुनिया में जश्न

याह्या सिनवार इतना खूंखार था कि वह इजरायल से बात करना पसंद नहीं करता था। उसका मानना था कि इजरायल सिर्फ गोली और बम की भाषा समझता है तो उसी से बात किया जाए। सूत्रों के मुताबिक हमास चीफ इस्‍माइल हान‍िया के मारे जाने के बाद सिनवार डर गया था। तब से वह बंकर में छुपकर रहता था। उसेक मरने पर इजरायल, अमेरिका सामने दुनिया के कई देशों में जश्न मनाया जा रहा है। लोग नेतन्याहू की तारीफे कर रहे हैं।

 

मोदी मेरी मां से…आने वाले 75 साल बर्बाद नहीं करेंगे, नवाज शरीफ ने भारत के लिए कह दी बड़ी बात

 

72 हूरों के पास पहुंचने वाले हैं रामगोपाल के हत्यारे! डॉक्टरों ने बताया एनकाउंटर के बाद कैसी है हालत

 

सारी जिंदगी योगी जी को… सरफराज-तालीम के एनकाउंटर पर राम गोपाल के पिता का बड़ा बयान