Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जापान: पूर्व पीएम शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, शरीर ने काम करना बंद किया

जापान: पूर्व पीएम शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, शरीर ने काम करना बंद किया

जापान: नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे पर आज नारा शहर में बड़ा हमला हुआ है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें पीछे से गोली मारी गई है। जिसके बाद गंभीर हालत में पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद […]

Japan-Former PM Shinzo Abe
inkhbar News
  • Last Updated: July 8, 2022 11:26:35 IST

जापान:

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे पर आज नारा शहर में बड़ा हमला हुआ है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें पीछे से गोली मारी गई है। जिसके बाद गंभीर हालत में पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी आया था और वे भाषण के दौरान नीचे गिर गए थे। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जापानी मीडिया के अनुसार आबे की हालत बेहद गंभीर है।

शरीर ने काम करना बंद किया

अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया है। आबे के शरीर के सभी अंग निष्क्रिय हो गए है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके बचने की अब ज्यादा संभावना नजर नहीं आ रही है।

संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने वाले एक संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ने भाषण के दौरान पीछे से शिंजो आबे पर दो बार गोली मारी और भागने के बजाय वहीं खड़ा रहा।

हमलावर से पूछताछ शुरू

शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जापानी मीडिया के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे पर ये हमला हुआ।

सभा को कर रहे थे संबोधित

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी जापान के नारा शहर में आबे की करीब 100 लोगों की एक छोटी सी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जिसके बाद वो नीचे गिर गए।

सबसे लंबे समय तक रहे पीएम

बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। वे साल 2006 में सबसे पहले जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने बीमारी की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर साल 2012 में वो जापान के दोबारा प्रधानमंत्री बने और 2020 तक इस पद पर बने रहे। इस बार भी उन्होंने बीमारी के चलते अपना पद छोड़ा था। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के दौरान उन्होंने कहा था वो नहीं चाहते कि उनकी बीमारी उनके निर्णय लेने में बाधा बने। उन्होंने जापान की जनता से अपना कार्यकाल पूरा न करने के लिए माफी भी मांगी थी।

इस बीमारी से पीड़ित है आबे

गौरतलब है कि शिंदो आबे कई सालों से अल्जाइमर कोलाइटिस बीमारी से पीड़ित हैं। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। उनकी जगह योशीहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री बने।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया