Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • खालसा कट्टरपंथी आतंकवादी गजिंदर सिंह की हृदय गति रुकने से हुई मौत

खालसा कट्टरपंथी आतंकवादी गजिंदर सिंह की हृदय गति रुकने से हुई मौत

खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की हृदय गति रुकने से पाकिस्तान के एक अस्पताल में मौत हो गई है। गजिंदर सिंह की मौत की पुष्टि अलगाववादियों ने की है। गजिंदर सन् 1981 में जरनैल सिंह भिंडरावाले की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली-श्रीनगर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को हाईजैक करने वाला आतंकवादी था। इसके साथ ही वह […]

gajinder singh
inkhbar News
  • Last Updated: July 6, 2024 23:02:53 IST

खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की हृदय गति रुकने से पाकिस्तान के एक अस्पताल में मौत हो गई है। गजिंदर सिंह की मौत की पुष्टि अलगाववादियों ने की है। गजिंदर सन् 1981 में जरनैल सिंह भिंडरावाले की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली-श्रीनगर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को हाईजैक करने वाला आतंकवादी था। इसके साथ ही वह इंडिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह अपने पूरे जीवनकाल में भारत विरोधी गतिविधयों को अंजाम देता रहा था। सने खालसा दल नाम के एक कट्टरपंथी सिख संगठन की स्थापना की थी।

भारत को गजिंदर सिंह की तलाश हुई ख़त्म

गजिंदर सिंह ने अपने जीवन में भारत विरोधी कई काम किये है। यही नहीं उसने बहुत से मासूम लोगों को भारत के प्रति नफरत करने का पाठ पढ़ाया। साल 1996 से ही भारत की सुरक्षा एजेंसियां गजिंदर सिंह की खोज में लगी हुई थीं। भारत से छुपने लिए गजिंदर सिंह ने सबसे पहले जर्मनी में पनाह ली थी. भारत की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद गजिंदर सिंह जर्मनी से आतंकित पनाह देश पाकिस्तान आ गया था। तब से लेकर अपने अंतिम समय तक गजिंदर सिंह पाकिस्तान में रह रहा था।

फ्लाइट हाईजैक का मास्टर माइंड

गजिंदर सिंह ने भारत कि 29 सितंबर 1981 को इंडियन एयरलाइंस के विमान का हाईजैक किया था। उस समय यह फ्लाइट दिल्ली से अमृतसर की तरफ आ रही थी। हाईजैक करने के बाद इस फ्लाइट को पाकिस्तान के लाहौर में उतरा गया था, इसके बाद आतंकियों ने भारत सरकार से जरनैल सिंह और उसके साथियों को रिहा करने की मांग की थी। रिहाई के माँग के साथ भारत से 5 लाख अमेरिकी डॉलर मांगे थे।

Video: फूलों की सेज पर सामने आया ‘वाइब्रेशन बाबा’, करतब देख हंसी नहीं रुकेगी!

कुत्ते को पहनाया 2.5 लाख की सोने की चेन, उड़ी नींद