Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • King Charles का होगा आज राज्याभिषेक,100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे साक्षी

King Charles का होगा आज राज्याभिषेक,100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे साक्षी

नई दिल्ली: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स (King Charles) का आज शनिवार को राज्याभिषेक होगा। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही से किंग चार्ल्स को सम्राट का दर्जा प्राप्त हुआ था, लेकिन अब उन्हें असल में ताज पहनाने की शाही परंपरा आज अपनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक 2 जून साल […]

King Charles coronation
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2023 08:56:24 IST

नई दिल्ली: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स (King Charles) का आज शनिवार को राज्याभिषेक होगा। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही से किंग चार्ल्स को सम्राट का दर्जा प्राप्त हुआ था, लेकिन अब उन्हें असल में ताज पहनाने की शाही परंपरा आज अपनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक 2 जून साल 1953 को हुआ था। इतना ही नहीं तकरीबन 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजपरिवार इस दौरान 1 हजार साल पुरानी परंपरा के साक्षी बनेंगे।

साक्षी बनेंगे 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष

दरअसल आज ब्रिटेन 70 साल बाद एक बार फिर से राजतिलक का साक्षी बनने जा रहा है। वैसे तो क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही प्रिंस चार्ल्स को सम्राट का दर्जा प्राप्त हो गया था। लेकिन अब आज शनिवार को उन्हें औपचारिक तौर पर ताज पहनाने की शाही परंपरा निभाई जाएगी। तकरीबन 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजपरिवार इस बीच एक हजार साल पुरानी पंरपरा के गवाह बनने को तैयार है।

3 दिन तक चलेगा समारोह

इतना ही नहीं शाही अंदाज वाला यह समारोह 3 दिन तक चलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक सम्राट चर्च ऑफ इंग्लैंड के मुखिया बन जाते हैं और उन्हें विशेष अधिकार हासिल प्राप्त होते हैं। हालांकि, यह राज्याभिषेक की परंपरा अत्यावश्यक नहीं है। बता दें कि किंग एडवर्ड सप्तम ने राजतिलक के बिना ही गद्दी संभाली थी।

कर्नाटक चुनाव: बजरंग दल बैन के वादे पर बढ़ा विवाद, BJP नेता ईश्वरप्पा ने जलाया कांग्रेस का घोषणा पत्र

कर्नाटक चुनाव: घोषणा पत्र में कांग्रेस का बड़ा ऐलान- बजरंग दल, PFI जैसे संगठन करेंगे बैन