Pakistan:पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक वरिष्ठ मेजर मुइज़ को दक्षिणी वज़ीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मार गिराया है। मेजर मुइज की हत्या पाक सेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मेजर मुइज़ 6वीं कमांडो बटालियन में तैनात थे।

कैसे हुई मौत ?

बताया जा रहा है कि  सरगोगा के पास आतंकवादियों ने मुइज़ पर घात लगाकर हमला किया। हमले के दौरान मुइज़ की मौत हो गई। मेजर मुइज़ के अलावा आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के लांस नायक जिब्रानउल्लाह की भी हत्या कर दी है। मुइज़ 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन में चर्चा में आए थे। उस समय मुइज़ ने भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा किया था।

चकवाल के रहने वाले थे मुइज़

मेजर मुइज़ मूल रूप से पाकिस्तान के चकवाल के रहने वाले थे। ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे दोनों अधिकारी पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों अधिकारी ऑपरेशन के लिए सरगोगा पहुंचे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, टीटीपी के आतंकियों ने उन्हें मार गिराया। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में एक ऑपरेशन में 11 आतंकी मारे गए हैं।

शाहबाज शरीफ ने जताया दुख

हालांकि, जिस तरह से आतंकियों ने मेजर मुइज़ की हत्या की है, वह पाकिस्तानी सेना के लिए बड़ा झटका है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने मुइज़ की हत्या पर दुख जताया है।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मुइज़ के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं।

2 साल में 1200 से ज़्यादा सैनिक मारे गए

साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक, 2024 और 2025 में अब तक पाकिस्तान में 1200 से ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। वो भी आतंकी हमलों में। साल 2024 में 754 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। 2025 में अब तक यह आंकड़ा 500 है।2024 में आतंकी हमलों की 790 घटनाएं हुईं। 2025 में अब तक 459 घटनाएं हो चुकी हैं। पाकिस्तान बीएलए, बीटीपी और टीटीपी जैसे संगठनों ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आंखों में आसूं, चेहरे पर मातम… मां की अंतिम विदाई पर बेसुध हालत में नजर आईं सना खान, रो-रोकर एक्ट्रेस का बुरा हाल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

नहीं मिलेगा नोबेल प्राइज? अमेरिकी मीडिया ने ऐसा क्या खुलासा किया कि भड़क गए ट्रंप, व्हाइट हाउस  में मचा हंगामा