नई दिल्ली। दक्षिणी सूडान में बुधवार को बड़ा प्लेन हादसा हुआ। यहां यूनिटी स्टेट में एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने इस प्लेन को किराए पर ले रखा था।

एक भारतीय नागरिक की मौत

यूनिटी राज्य की सूचना मंत्री गैटवेच बिपाल ने इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुआ प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रहा था। प्लेन में बैठे सभी लोग ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी के काम करते थे। बिपाल ने बताया कि मारे गए लोगों में दो चीन और एक भारतीय नागरिक शामिल है।

हादसे की वजह सामने नहीं आई

बता दें कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हादसे के पीछे की क्या वजह थी? फिलहाल अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर, अधिकारियों ने अभी तक हादसे में मारे गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है।

मालूम हो कि दक्षिणी सूडान को साल 2011 में सूडान से आजादी मिली थी। आजादी मिलने के बाद से दक्षिणी सूडान में कई विमान हादसे हो चुके हैं। 7 साल पहले 2018 में राजधानी जुबा से एक चार्टेड प्लेन क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-

शेख हसीना की बांग्‍लादेश में होगी वापसी! सर्वे में लोगों ने यूनुस सरकार को दिखाया आईना