Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • आज के दिन दर्ज हैं इतिहास के कई किस्से, ऐसी एक घटना जिस पर हर भारतीय का होगा सीना चौड़ा

आज के दिन दर्ज हैं इतिहास के कई किस्से, ऐसी एक घटना जिस पर हर भारतीय का होगा सीना चौड़ा

नई दिल्ली: सितंबर का आज दूसरा दिन है, अगर आज साधारण नजर से देखेंगे तो कैलेंडर में आम दिनों की तरह ही है, लेकिन जब खास नजरों से देखेंगे तो आपको इस तारीख के नाम कई शानदार उपलब्धियां मिल जाएंगी. इनमें से एक ऐसी उपलब्धि है जिससे हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाएगा. चलिए […]

2 september history
inkhbar News
  • Last Updated: September 2, 2022 10:23:58 IST

नई दिल्ली: सितंबर का आज दूसरा दिन है, अगर आज साधारण नजर से देखेंगे तो कैलेंडर में आम दिनों की तरह ही है, लेकिन जब खास नजरों से देखेंगे तो आपको इस तारीख के नाम कई शानदार उपलब्धियां मिल जाएंगी. इनमें से एक ऐसी उपलब्धि है जिससे हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाएगा. चलिए जानते हैं 2 सितंबर का इतिहास…

बुला चौधरी ने किया था नाम रोशन

भारतीय तैराक बुला चौधरी ने 2 सितंबर 1999 को एक ऐसा प्रशंसनीय कार्य किया था जिससे न सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हो गया था. बुला चौधरी ने दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था. बुला लंबी दूरी तय करने वाली बेहतरीन महिला तैराक हैं जिसके नाम कई उपलब्धि दर्ज हैं. इस कारनामे को अंजाम देने वाली एशिया की पहली महिला बनीं थीं. 2003 में ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. बुला का जन्म 2 जनवरी 1970 को कोलकाता में हुआ था।

2 सितंबर के अन्य ऐतिहासिक पल

1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल कर गुजरात पर कब्जा कर लिया. इसी खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।
1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने पोत संतरण किया था।
1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया और आज ही के दिन एलेक्सजेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।
1806 : 2 सितंबर 1806 को भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक शहर नष्ट हो गया था और इसमें 457 लोगों की मौत हो गई थी।
1926 : इटली और यमन में 2 सितंबर को एक समझौता हुआ जिससे लाल सागर तट पर इटली का अपना वर्चस्व कायम हुआ।
1930 : 2 सितंबर 1930 के दिन यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।
1945 : जापान द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद 6 साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध आज ही के दिन समाप्त हुआ।
1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ।
1956 : हैदराबाद से 100km दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत हो गई थी।
1969 : 2 सितंबर 1969 के दिन ही अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन को सामने किया गया था।
1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई थी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना