Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Meteorite fall : अंतरिक्ष से छत को फाड़ते हुए महिला के बिस्तर पर आ गिरा उल्कापिंड, जानिए फिर क्या हुआ ?

Meteorite fall : अंतरिक्ष से छत को फाड़ते हुए महिला के बिस्तर पर आ गिरा उल्कापिंड, जानिए फिर क्या हुआ ?

नई दिल्ली. कनाडा में एक महिला की जान पर तब बन आई जब अचानक उसके बिस्तर पर एक उल्कापिंड आ गिरा ( Meteorite fall ) . इसे देखकर महिला दंग रह गई. बीते दिनों कनाडा में एक उल्कापिंड के गिरने की घंटा हुई, गनीमत है कि इसके गिरने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. […]

Meteorite fall
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2021 18:20:54 IST

नई दिल्ली. कनाडा में एक महिला की जान पर तब बन आई जब अचानक उसके बिस्तर पर एक उल्कापिंड आ गिरा ( Meteorite fall ) . इसे देखकर महिला दंग रह गई. बीते दिनों कनाडा में एक उल्कापिंड के गिरने की घंटा हुई, गनीमत है कि इसके गिरने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

आधी रात को गिरा उल्कापिंड

मामला कनाडा का है, जहां रूथ हैमिल्‍टन नाम (Ruth Hamilton) की एक महिला रात में अपने बिस्‍तर पर चैन से सो रही थी सी इसी बीच अचानक से उसे बिस्तर पर किसी चीज के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी. जिसे सुनकर वो डर के मारे उठकर बैठ गई, जिसके बाद उसने लाइट ऑन की तब उसने अपने तकिए पर एक पत्थरनुमा चीज़ पाई, जिसे देखकर वह दंग रह गई. यह पत्थरनुमा चीज़ ऊपर की दीवार फाड़ते हुए महिला के बिस्तर पर आ गिरी थी. महिला ने जब उठकर देखा तब ऊपर छत में बहुत बड़ा छेद पाया. बाद में पता चला की यह पत्थरनुमा चीज़ और कुछ नहीं बल्कि एक उल्कापिंड है. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उन्होंने भी आसमान में एक चमकती हुई चीज़ देखी थी. खबरों के मुताबिक यह घटना 4 अक्‍टूबर की रात की बताई जा रही है.

इस पूरे घटनाक्रम में गनीमत यह रही की महिला को कुछ नहीं हुआ. उल्कापिंड गिरने के बाद उन्होंने इमरजेंसी सर्विस को फोन किया और पता लगाने की कोशिश की,यह पत्थरनुमा चीज कहां से आई थी. बाद में पता चला कि पत्थरनुमा चीज उल्‍कापिंड थी.

यह भी पढ़ें :

Amitabh Bachchan cancels tobacco ad : पान मसाला का विज्ञापन नहीं करेंगे बिग बी, इस वजह से की लाखों की डील कैंसल

Uttarakhand Politics उत्तराखण्ड में बीजेपी को नुक्सान, कांग्रेस ने आर्य को शामिल करा दिया जोर का झटका

 

Tags