Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 90 छात्राओं के साथ हैवानियत, कोर्ट ने सुनाई 42 मामलों में अलग-अलग उम्रकैद की सजा

90 छात्राओं के साथ हैवानियत, कोर्ट ने सुनाई 42 मामलों में अलग-अलग उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका कोर्ट ने एक शख्स को रेप के 42 मामलों में अलग-अलग उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस शख्स का नाम नकोसिनाथी फकाथी है। दोषी फकाथी 9 साल में स्कूली छात्राओं के साथ रेप की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस शख्स को छात्राओं और महिलाओं के साथ रेप करने […]

Raped with 90 girl students, court sentenced in 42 cases
inkhbar News
  • Last Updated: October 6, 2024 00:11:52 IST

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका कोर्ट ने एक शख्स को रेप के 42 मामलों में अलग-अलग उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस शख्स का नाम नकोसिनाथी फकाथी है। दोषी फकाथी 9 साल में स्कूली छात्राओं के साथ रेप की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस शख्स को छात्राओं और महिलाओं के साथ रेप करने और हमला करने के 42 मामलों में सजा सुनाई गई है।

दोषी शख्स ने इलेक्ट्रीशियन बनकर घरों में घुसकर कई महिलाओं और बच्चियों को शिकार बनाया। यही नहीं, सजायाफ्ता ने कई वारदातें बच्चियों का अपहरण करने के बाद की। कई बच्चियों के साथ उसने मारपीट भी की। आरोपी ने 90 महिलाओं से रेप की वारदात कबूल की थी।

Court South Africa

महिलाओं को ऐसे बनाता था शिकार

जज माकोलोमाक्वे ने उसे सजा सुनाई है। 40 साल के दोषी ने 2012 से 2021 तक वारदातें कीं। उसने जोहान्सबर्ग और साथ लगते एकुरहुलेनी में छात्राओं को निशाना बनाया। दोषी घर में अकेली महिलाओं और बच्चियों को भी निशाना बनाता था। वह इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में घुसता था। इसके बाद अकेली महिलाओं से मारपीट कर रेप करता था। राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (NPA) ने इसकी पुष्टि की है।

मासूम लड़कियों का उठाया फायदा।

वहीं कोर्ट में दोषी के खिलाफ चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। दोषी छात्राओं को हिंसा और अश्वील वीडियो भी दिखाता था। जोहान्सबर्ग उच्च न्यायालय में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश लेसेगो माकोलोमाकवे ने कई तल्ख टिप्पणियां कीं। जज ने कहा कि फकाथी ने पीड़िताओं की कमजोरी का फायदा उठाकर जघन्यता की है। कुछ पीड़िताओं का स्कूल जाते समय अपहरण किया गया। कई ऐसी बच्चियों को शिकार बनाया, जिनके परिजन काम से बाहर गए थे। वे घर में अकेली थीं। कई बच्चियों के साथ आरोपी ने परिजनों की मौजूदगी में भी गंदी हरकतें कीं। इसलिए आरोपी रहम का हकदार नहीं है। आरोपी ने युवा, मासूम और असहाय लड़कियों का फायदा उठाया।

9300 से अधिक मामले दर्ज

फकाथी 2021 में गोली लगने के बाद ग्रे ट्रैकसूट पहनकर बैसाखी के सहारे कोर्ट में पेश हुआ था। पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी तो आरोपी ने हमला किया था। बचाव में पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। आरोपी के खिलाफ अपहरण, चोरी और हमला करने के मामले भी दर्ज थे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका रेप और मर्डर के हिंसक मामलों से जूझ रहा है। अप्रैल-जून 2024 में यहां रेप के 9300 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: इमरान खान की बहनों को इस्लामाबाद में विरोध के दौरान किया गया गिरफ्तार, PTI समर्थकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई