Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जेल में घुसकर महिलाओं के साथ यौन संबंध बना रहे उपद्रवी, रेप करके लगा देते हैं आग, क्रूरता का भयावह Video

जेल में घुसकर महिलाओं के साथ यौन संबंध बना रहे उपद्रवी, रेप करके लगा देते हैं आग, क्रूरता का भयावह Video

कांगो के एक हिस्से पर रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है। गोमा शहर पर कब्जे के बाद से कई भयावह घटनाएं समाने आई है।

Goma city
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2025 16:06:11 IST

नई दिल्ली। अफ़्रीकी देश कांगो के एक हिस्से पर रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है। गोमा शहर पर कब्जे के बाद से कई भयावह घटनाएं समाने आई है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इन विद्रोहियों ने मुंजेंजे जेल में बंद सैकड़ों महिलाओं के साथ जबरन यौन संबंध बनाए। बलात्कार के बाद उन्हें जिन्दा जला दिया। कांगो में स्थिति इतनी ख़राब है कि हजारों शव अभी भी पड़े हैं, उन्हें कोई दफना नहीं रहा।

जानिए पूरा मामला

मालूम हो कि पिछले हफ्ते विद्रोहियों ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (Democratic Republic of Congo) के गोमा शहर को अपने कब्जे में लिया था। तबसे यहां हिंसा जारी है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के एक अधिकारी का कहना है कि गोमा के मुंजेंजे जेल में उपद्रवियों ने धावा बोल दिया। महिला कैदियों के विंग में घुसकर उनका यौन शोषण किया गया। जेल में बंद कई हजार पुरुष तो भाग निकले लेकिन महिलाओं के लिए रिजर्व्ड एरिया में उन्होंने आग लगा दी। आग लगाने से पहले उनके साथ बलात्कार किया।

अवैध एलियंस को भारत भगाया…अमेरिकी अफसर ने शेयर किया हथकड़ी लगाए भारतीयों का Video, पकड़ा गया मोदी सरकार का झूठ

वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक इमारत से काले धुंए का गुब्बार निकलता हुआ दिखाई दे रहा। घटना 27 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है लेकिन यह 4 फरवरी को सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक 4 हजार कैदी जेल से भाग निकले। उसमें सैंकड़ों महिलाएं भी थीं। उनके साथ रेप किया गया और फिर आग लगा दी। सभी महिलाएं जलकर मर चुकी है।

 

जल्लाद ट्रंप ने 40 घंटे जंजीर में बांधकर तड़पाया…घसीटते हुए ले गए वॉशरूम, भारतीयों के साथ जानवर जैसा सलूक, Video

 

Tags