Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Moscow concert attack – ‘हमने पहले ही दी थी रूस को हमले की जानकारी’, अमेरिका ने भरा दावा

Moscow concert attack – ‘हमने पहले ही दी थी रूस को हमले की जानकारी’, अमेरिका ने भरा दावा

नई दिल्ली – शुक्रवार को रूस की राजधानी मॉस्को में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला हुआ है। जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं और 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच रूस मे हुए हमले को लेकर अमेरिका ने एक बड़ी बात कही है,उनका कहना है कि उसने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 23, 2024 14:28:18 IST

नई दिल्ली – शुक्रवार को रूस की राजधानी मॉस्को में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला हुआ है। जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं और 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसी बीच रूस मे हुए हमले को लेकर अमेरिका ने एक बड़ी बात कही है,उनका कहना है कि उसने मॉस्को पर होने वाले हमले से संबंधित जानकारी रूस को पहले ही दे दी थी

मार्च की शुरुआत में की थी एडवायजरी जारी

अमेरिका ने आगे कहा कि इस महीने के आरंभ में ही हमे जानकारी मिली थी की कुछ आतंकवादी मॉस्को पर हमले की योजना बना रहे हैं। वह किसी बड़ी सभा या किसी कॉन्सर्ट पर हमला कर सकते हैं। इसी को लेकर अमेरिका ने अपने विदेश विभाग से एक एडवायजरी जारी करने के लिए कहा था। उन्होने यह जानकारी रूस के अधिकारियों को भी प्रदान की थी।

अमेरिका का इस घटना में यूक्रेन के शामिल होने से इंकार

रूस में हुए हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी किर्बी ने कहा कि अभी इस बात का कोई साक्ष्य नही मिला है कि इस घटना के पीछे यूक्रेन का हाथ है। हम इस हमले पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं,लेकिन मै अभी इस घटना के पीछे यूक्रेन के शामिल होने के संबध में कोई जानकारी नहीं दे सकता।

यह भी पढ़ें-

Moscow Terrorist Attack: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 से अधिक की मौत, कई घायल